Logo
Volvo EV: नई Volvo XC90 अपने अपडेटेड डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ शानदार लग्जरी SUV बनी हुई है। यह भारत में दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है।

Volvo EV: स्वीडिश कार कंपनी वॉल्वो ने भारतीय बाजार में अपनी नई XC90 फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। 2014 में पहली बार पेश की गई Volvo XC90 को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है और अब इसका अपडेटेड वर्जन आ गया है। इस नई XC90 में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। यह कार 6 और 7-सीटर विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.03 करोड़ रुपये तय की गई है। कंपनी मार्च 2025 से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी। आइए जानते हैं कि इस नए वर्जन में क्या है खास...

Volvo XC90 का एक्सटीरियर
नई XC90 के फ्रंट लुक में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें नया ग्रिल, अपडेटेड बंपर और रिडिजाइन्ड हेडलाइट्स दी गई हैं। कार में स्लिम T-शेप्ड LED हेडलाइट्स मिलती हैं, जो मैट्रिक्स-डिजाइन टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इसके अलावा, बंपर और हुड के डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। कार में 20-इंच के नए डायमंड कट 5-मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही चेसिस में भी सुधार किया गया है और इसमें एयर सस्पेंशन जोड़ा गया है, जिससे राइड क्वालिटी पहले से बेहतर हो गई है।

ये भी पढ़ें...Ultraviolette ने पेश किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, धांसू फीचर्स के साथ आकर्षक रेंज

2025 Volvo XC90 इंटीरियर

  • कैबिन के अंदर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें नया डैशबोर्ड और अपग्रेडेड अपहोल्स्ट्री दी गई है। सीटों पर प्रीमियम नप्पा लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक लग्जरी टच देता है।
  • कार में 11.2-इंच की सेंटर डिस्प्ले दी गई है, जिसमें गूगल-बिल्ट इन सपोर्ट मौजूद है। दूसरी पंक्ति की सीटों में आर्मरेस्ट दिए गए हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड कप होल्डर्स मिलते हैं। इसके अलावा, नए एयर वेंट्स, टनल कंसोल और अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ आयरन मार्क भी जोड़ा गया है।
  • नई XC90 में वायरलेस फोन चार्जर को और बेहतर किया गया है। इसमें स्प्लिट स्क्रीन के साथ 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Bowers & Wilkins के 19 हाई-फिडेलिटी स्पीकर्स उपलब्ध हैं।

2025 Volvo XC90 पावरट्रेन
तकनीकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो नई XC90 में 1969cc क्षमता वाला इंजन दिया गया है, जो 250 बीएचपी की अधिकतम पावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आता है।

ये भी पढ़ें...सालभर में 75% घट गई कंपनी की बिक्री, मार्केट में छाए बजाज और TVS के ई-स्कूटर

सेफ्टी और एडवांस फीचर्स

  • XC90 को और भी सुरक्षित बनाने के लिए इसमें कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, पायलट असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, फ्रंट और रियर दोनों में कोलिजन मिटिगेशन सपोर्ट, 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग असिस्ट जैसी टेक्नोलॉजी भी दी गई हैं।
  • नई Volvo XC90 अपने अपडेटेड डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ एक शानदार लक्जरी SUV बनी हुई है। इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी, और यह भारत में लग्जरी कार सेगमेंट में दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है।

(मंजू कुमारी)
 

5379487