Jio Hotstar Domain: जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर की खबरों के बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) डोमेन खरीदने वाले एक शख्स ने रिलायंस के नाम लिखी चिट्ठी लिखी है। उसने JioHotstar.com डोमेन को पहले ही खरीदने का दावा किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के लिए लिखे लेटर में उसने इस डोमेन के बदले एक अनोखी शर्त भी रखी है।

जानिए क्या है शर्त?
शख्स ने चिट्ठी में लिखा कि अगर रिलायंस उसकी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई को फंड करता है, तो वह इस डोमेन को उन्हें सौंप देगा। उसने कहा कि इस डोमेन को खरीदने की वजह यह है कि अगर जियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का मर्जर होता है, तो इसका नाम JioHotstar हो सकता है और इस डोमेन से उसे अपने पढ़ाई का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।

Jio Hotstar Domain Letter

Hotstar के अधिग्रहण की सूचना फिट बैठी
डोमेन बुक करने वाले ने अपने डिमांड लेटर को https://jiohotstar.com वेबसाइट पर पोस्ट किया है, जिसमें उसने खुद को एक ड्रीमर बताया है। उसने बताया कि 2023 की शुरुआत में उसे सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली थी कि IPL के स्ट्रीमिंग राइट्स गंवाने के बाद डिज्नी+ हॉटस्टार के यूजर्स गिर रहे हैं और ऐसे में जियो इस प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण कर सकता है। उसने इसी संभावना को देखते हुए JioHotstar.com डोमेन को खरीद लिया।

Jio और Disney+ Hotstar मर्जर
फरवरी 2024 में Viacom 18 (रिलायंस) और Walt Disney के Star India के मर्जर की घोषणा हुई थी। यह मर्जर नवंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद भारत में सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बनने की संभावना है, जिसकी वैल्यू करीब 8.5 अरब डॉलर आंकी जा रही है। हालांकि, मर्जर के बाद जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के कंटेंट को कैसे एक साथ लाया जाएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।