Logo
Bank Holidays In February 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार फरवरी में 11 दिन बैंको का अवकाश रहेगा। अगर आपको भी बैंक से संबंधित कोई काम है तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

Bank Holidays In February 2024: साल के दूसरे महीने यानी फरवरी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में यदि आप भी बैंक  से संबंधित कोई काम फरवरी में करना चाहते हैं तो इसके लिए अभी से प्लानिंग कर लीजिए। क्योंकि इस बार लीप ईयर (Leep Year 2024) के फरवरी माह के 29 दिनों में से 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। 

RBI ने जारी की लिस्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी हैं। इसके अनुसार फरवरी में इस बार छुट्टियों की भरमार रहेगी।
RBI ने नेशनल स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। 

फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
फरवरी में कई त्योहार तो आएंगे ही साथ ही साथ दूसरे और चौथे शनिवार को भी हॉलि​डे रहेगा। अगर आप भी फरवरी में बैंक संबंधी काम करने की सोच रहे हैं तो आप पहले फरवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।(Feb Bank Holiday List 2024)

फरवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
हर महीने के साप्ताहिक अवकाशों के अलावा फरवरी में सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी, छत्रपति शिवाजी जयंती के साथ-साथ अलग-अलग त्योहारों के मौके पर भारत में राज्य स्तर पर अपने अनुसार छुट्टियां रहेंगी। (February Bank Holiday 2024)

यहां देखें:
14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के मौके पर अगरतला, भुवनेश्वर,कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। 
15 फरवरी 2024: लुई नगई नी के चलते इंफाल में बैंक हॉलिडे रहेगा।
19 फरवरी 2024: छत्रपति शिवाजी जयंती के चलते महाराष्‍ट्र में बैंक हॉलिडे रहेगा।
20 फरवरी 2024: आइजोल और ईटानगर में स्टेट डे के अवसर पर बैंक हॉलिडे रहेगा।
26 फरवरी 2024: ईटानगर में नयोकुम के चलते बैंक हॉलिडे रहेगा।

फरवरी 2024 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday Feb 2024) 
4 फरवरी 2024: महीने का पहला रविवार
10 फरवरी 2024: महीने का दूसरा शनिवार
11 फरवरी 2024: महीने का दूसरा रविवार
18 फरवरी 2024: महीने का तीसरा रविवार
24 फरवरी 2024: महीने के चौथा शनिवार
25 फरवरी 2024: महीने के चौथा रविवार

5379487