Logo
HAL के वैल्युएशन और टारगेट को लेकर यूबीएस का अनुमान है कि FY23-26E में कंपनी की आय 16%, मुनाफा 18%, ROE 20% रह सकता है।

Defence PSU Stock: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के दमदार ऑर्डर बुकिंग के चलते यह डिफेंस पीएसयू स्टॉक उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। शुक्रवार (5 जनवरी) को कारोबार की शुरुआत के साथ HAL के शेयर 4% बढ़त के साथ 52 वीक के हाई पर पहुंच गए। कंपनी का मार्केट कैप (Mcap) पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। सालभर में इस शेयर ने निवेशकों को 130% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज UBS ने एचएएल के लिए BUY रेटिंग दी है। 2024 में भी यह स्टॉक नई उड़ान भरने को तैयार है।

ब्रोकरेज फर्म ने तय किया नया टारगेट प्राइस
ग्लोबल ब्रोकरेज UBS ने HAL पर BUY रेटिंग के साथ प्रति शेयर टारगेट 3600 रुपए प्राइस रखा है। जो गुरुवार (4 जनवरी) को शेयर की कीमतों से 23.88% अधिक है। 4 जनवरी को यह शेयर 2904 रु. पर क्लोज हुआ था। शुक्रवार को एचएएल ने 4% की तेजी के साथ 3078.85 रुपए पर 52-हफ्ते का नया हाई बनाया। बीते एक साल में स्टॉक 130% से अधिक उछल चुका है। पिछले 6 महीने में इसमें 60% की ग्रोथ दिखा चुका है।

मिलिट्री एयरक्राफ्ट निर्माण में HAL की मोनोपॉली
ब्रोकरेज फर्म UBS का कहना है कि कंपनी को और ज्यादा मिलिट्री विमानों के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। मिलिट्री एयरक्राफ्ट के मामले में कंपनी की मोनोपॉली है। इसकी तेज क्षमता निर्माण, पॉलिसी पुश, और मजबूत घरेलू सप्लाई चेन है। कंपनी ने Tejas Mk1A लड़ाकू विमान निर्माण क्षमता को सालाना 8 से बढ़ाकर 16 किया है। सालाना 24 लड़ाकू विमान निर्माण करने का लक्ष्य है। HAL ने डिजाइन किए गए विमानों को भारतीय सेना से स्वीकृति मिली है। कंपनी की खुद की डिजाइन है। मैन्युफैक्चरिंग से EPS और ROE में वृद्धि होगी। इम्पोर्ट कॉम्पोनेंट्स में लगातार कमी आई है। FY13 में 85% से गिरकर अब 77% हो चुका है।

ब्रोकरेज फर्म ने जताई बंपर ग्रोथ की उम्मीद 
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कंपनी को 5 लाख करोड़ रुपए के रक्षा विमान ऑर्डर से लाभ होगा। इस ऑर्डर का FY28 तक फायदा होगा। नए ऑर्डर से कंपनी की आय में 16% वृद्धि की उम्मीद है। आर्डर बुक FY26 तक 3 गुना होने की उम्मीद है, जो 80 हजार करोड़ से 2.4 लाख करोड़ तक हो सकती है। वैल्युएशन और टारगेट के बारे में UBS का अनुमान है कि FY23-26E में कंपनी की आय 16%, मुनाफा 18%, ROE 20% रह सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गई है, निवेश सलाह नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है। ऐसे में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।)

5379487