Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज यानी शुक्रवार (1 मार्च) को सोना 310 से 330 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 63,160 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,900 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1090 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। दूसरी ओर, चांदी 74 हजार रुपए के नीचे फिसल गई। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव लगातार दूसरे दिन चढ़ा
दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी रही। चांदी के दाम 300 रुपए चढ़कर 74,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 2 दिनों में चांदी की कीमतें 600 रुपए प्रति KG तक ऊपर पहुंचीं हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 76,200 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में थोड़ी बहुत तेजी नजर आई। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 0.30 डॉलर चढ़कर 2054.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त है। यह 22.96 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (1 मार्च) भाव (29 फरवरी) अंतर
दिल्ली     58,050 57,740 (+310)
मुंबई 57,900 57,590 (+310)
चेन्नई           58,400 58,150 (+250)
कोलकाता 57,900 57,590 (+310)
हैदराबाद                57,900 57,590 (+310)
बेंगलुरु             57,900 57,590 (+310)
पुणे          57,900 57,590 (+310)
अहमदाबाद 57,950 57,640 (+310)
लखनऊ           58,050 57,740 (+310)
भोपाल 57,950 57,640 (+310)
इंदौर 57,950 57,640 (+310)
रायपुर 57,900 57,590 (+310)
बिलासपुर           57,900 57,590 (+310)
चंडीगढ़            58,050 57,740 (+310)
जयपुर 58,050 57,740 (+310)
पटना 57,950 57,640 (+310)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।