Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का माहौल है। आज यानी शुक्रवार (15 मार्च) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,110 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,600 रु. है। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतों में 3 हजार रुपए से ज्यादा उछाल आया है। बता दें कि सोना 11 मार्च, 2024 को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1800 रुपए उछले
दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 1800 रुपए चढ़कर 77,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 9 दिनों में चांदी के दाम 2500 रुपए तक चढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 3.75 डॉलर की बढ़त के साथ 2171.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। यह 25.24 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (15 मार्च) भाव (14 मार्च) अंतर
दिल्ली     60,750 60,700 (-100)
मुंबई 60,600 60,700 (-100)
चेन्नई           61,250 61,350 (-100)
कोलकाता 60,600 60,700 (-100)
हैदराबाद                60,600 60,700 (-100)
बेंगलुरु             60,600 60,700 (-100)
पुणे          60,600 60,700 (-100)
अहमदाबाद 60,600 60,700 (-100)
लखनऊ           60,600 60,700 (-100)
भोपाल 60,600 60,700 (-100)
इंदौर 60,600 60,700 (-100)
रायपुर 60,600 60,700 (-100)
बिलासपुर           60,600 60,700 (-100)
चंडीगढ़            60,600 60,700 (-100)
जयपुर 60,600 60,700 (-100)
पटना 60,600 60,700 (-100)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।