Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार बदल रहे हैं। आज यानी सोमवार (19 फरवरी) को गोल्ड 250 से 270 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) चढ़कर 62,670 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,450 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1580 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी के दाम 500 रुपए टूटे
सोमवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में गिरावट देखी गई। चांदी के दाम 500 रुपए लुढ़क कर 76,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। इससे पहले 14 फरवरी को कीमतों में 1500 रुपए प्रति KG की गिरावट आई थी और सिल्वर का रेट 74,000 रु. आ गया था। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 77,500 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में कोई बड़ा अंतर नजर नहीं आया है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 6.50 डॉलर बढ़कर 2032.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। यह 23.16 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (19 फरवरी) भाव (18 फरवरी) अंतर
दिल्ली     57,600 57,350 (+250)
मुंबई 57,450 57,200 (+250)
चेन्नई           58,000 57,800 (+200)
कोलकाता 57,450 57,200 (+250)
हैदराबाद                57,450 57,200 (+250)
बेंगलुरु             57,450 57,200 (+250)
पुणे          57,450 57,200 (+250)
अहमदाबाद 57,450 57,200 (+250)
लखनऊ           57,450 57,200 (+250)
भोपाल 57,450 57,200 (+250)
इंदौर 57,450 57,200 (+250)
रायपुर 57,450 57,200 (+250)
बिलासपुर           57,450 57,200 (+250)
चंडीगढ़            57,450 57,200 (+250)
जयपुर 57,450 57,200 (+250)
पटना 57,450 57,200 (+250)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।