Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आज यानी शुक्रवार (19 जनवरी) को सोना 300 से 330 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) बढ़कर 62,950 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,700 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1300 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी में 3 दिन बाद गिरावट पर लगा ब्रेक
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तीन दिन बाद शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। चांदी के दाम 200 रुपए चढ़कर 75,700 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। इससे पहले तीन दिनों में चांदी के दाम 1300 रुपए तक गिर गए थे। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 77,200 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आ रही है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 1.15 डॉलर बढ़कर 2022.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त बनी हुई है। यह 22.82 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (19 जनवरी) भाव (18 जनवरी) अंतर
दिल्ली     57,800 57,550 (+300)
मुंबई 57,700 57,400 (+300)
चेन्नई           58,100 57,800 (+300)
कोलकाता 57,700 57,400 (+300)
हैदराबाद                57,700 57,400 (+300)
बेंगलुरु             57,700 57,400 (+300)
पुणे          57,700 57,400 (+300)
अहमदाबाद 57,750 57,450 (+300)
लखनऊ           57,850 57,550 (+300)
भोपाल 57,750 57,450 (+300)
इंदौर 57,750 57,450 (+300)
रायपुर 58,280  58,580 (-300)
बिलासपुर           58,280 58,580 (-300)
चंडीगढ़            57,850 57,550 (+300)
जयपुर 57,850 57,550 (+300)
पटना 57,750 57,450 (+300)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।