Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। आज यानी शनिवार (9 मार्च) को गोल्ड 500 से 540 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,270 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,750 रु. है। मार्च महीने में अब तक लगातार 7 दिन में सोने की कीमतों में 3440 रुपए की तेजी आई।

बता दें कि सोना की कीमतों शनिवार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंची हैं। दूसरी ओर, चांदी ने फिर से लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी 200 रुपए महंगी हुई
दिल्ली और मुंबई में शनिवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 200 रुपए चढ़कर 75,700 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते तीन दिनों में चांदी के दाम 1200 रुपए बढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 79,200 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त जारी है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 21.10 डॉलर चढ़कर 2186.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। यह 24.52 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (9 मार्च) भाव (8 मार्च) अंतर
दिल्ली     60,900 60,400 (+500)
मुंबई 60,750 60,250 (+500)
चेन्नई           61,500 61,050 (+450)
कोलकाता 60,750 60,250 (+500)
हैदराबाद                60,750 60,250 (+500)
बेंगलुरु             60,750 60,250 (+500)
पुणे          60,750 60,250 (+500)
अहमदाबाद 60,750 60,250 (+500)
लखनऊ           60,750 60,250 (+500)
भोपाल 60,750 60,250 (+500)
इंदौर 60,750 60,250 (+500)
रायपुर 60,750 60,250 (+500)
बिलासपुर           60,750 60,250 (+500)
चंडीगढ़            60,750 60,250 (+500)
जयपुर 60,750 60,250 (+500)
पटना 60,750 60,250 (+500)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।