Logo

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार (25 मार्च) को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी और सभी स्ट्रीम में टॉप कीं। चंपारण की रहने वाली प्रिया जयसवाल ने पूरे राज्य में टॉप किया है। प्रिया को कुल 484 मार्क्स हासिल हुए हैं।

इस साल भी बोर्ड ने कक्षा 12 के टॉपर्स को भारी-भरकम इनाम देने का ऐलान किया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के मेधावियों को बढ़ी हुई राशियां और पुरस्कार दिए जाएंगे। आइए जानते हैं किसे क्या मिलेगा...

Bihar Board 12th Result 2025: सभी विषयों के टॉपर्स लिस्ट

साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स:

  • प्रिया जयसवाल- 96.8 (484अंक)
  • आकाश कुमार- 96 (480अंक)
  • रवि कुमार- 95.6 (478अंक)

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स:

  • रोशनी कुमारी- 95% (475 अंक)
  • खुशी- 94.6% (473 अंक)
  • दृष्टि कुमारी, निशांत राज- 94.2 (471अंक)

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स:

  • अंकिता कुमारी और साकिब शाह- 94.6% (473 अंक)
  • अनुष्का कुमारी, फातमा- 94.2% (471 अंक)
  • सानिया कुमार, अंकित कुमार- 94% (470अंक)
Bihar Board 12th Result 2025 Toppers List

किसे क्या मिलेगा?
बोर्ड ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के तीनों संकाय वाण‍िज्य, कला और विज्ञान में से प्रत्येक संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को एक नई और बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस बार, जो छात्र प्रथम स्थान हासलि किए हैं, उन्हें 2 लाख रुपए मिलेंगे, साथ ही उन्हें लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया जाएगा।

वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो पिछले साल केवल 75,000 रुपए थी। इसी तरह तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपए का पुरस्कार राशि दिया जाएगा।

  • पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख
  • दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख
  • तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख
  • चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर ₹30,000

Bihar Board 12th Result 2025: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'BSEB Class 12 Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।