Logo
GSEB SSC Gujarat Board 10th Result 2024: गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च, 2024 के बीच हुई थी। करीब 7 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। 

GSEB SSC Gujarat Board 10th Result 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने शुक्रवार, 11 मई को गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल के रिजल्ट सुबह 8 बजे घोषित हुए। बोर्ड परीक्षा में 82.56 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। गुजरात एसएससी परीक्षा के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है। 

5 आसान स्टेप्स में ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर SSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करिए।
  • अपने क्रेडेंशियल्स जैसे 7 डिजिट सीट नंबर भरिए और लॉग इन करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करिए। 
  • अपने रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।  

मार्कशीट और सर्टिफिकेट के लिए करना होगा इंतजार
गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च, 2024 के बीच हुई थी। करीब 7 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। 

रजिस्ट्रेशन परीक्षा में शामिल पास
706,370 699,598 577,556 

जारी नहीं होगी टॉपर लिस्ट
गुजरात बोर्ड इस साल 10वीं की टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड सिर्फ स्टूडेंट्स के पास प्रतिशत की जानकारी दी है। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है। सीआईएससीई 10वीं, 12वीं और हरियाणा बोर्ड ने भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं की थी। यह बच्चों के हित को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया है। इससे बच्चों और पैरेंट्स पर मेंटल स्ट्रेस कम पड़ेगा। 

क्या है गुजरात बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम?

अंक ग्रेड
91-100 ए 1 ग्रेड
81-90 ए 2 ग्रेड
71-80 बी 1 ग्रेड
61-70 बी 2 ग्रेड
51-60 सी 1 ग्रेड
41-50 सी 2 ग्रेड
35-40 डी ग्रेड
21-35 ई 1 ग्रेड
00-20 ई 2 ग्रेड

बच्चों ने रिजल्ट पर मनाया जश्न
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की तरफ से 10वीं के रिजल्ट घोषित हुए तो अहमदाबाद में एचबी कपाड़िया न्यू हाई स्कूल के छात्रों ने अपने नतीजों पर जश्न मनाया।

विपुल को मिले 94.83% अंक
छात्र विपुल ने कहा कि मैंने 94.83% अंक हासिल किए। मैं हर दिन 5-6 घंटे पढ़ाई करता था। स्कूल और मेरे माता-पिता ने मेरा बहुत समर्थन किया। मैं सीए बनना चाहता हूं।

यशस्वी बोली- बिजनेस सेक्टर में जाऊंगी
यशवी कंजारिया ने कहा कि मैंने 94.66% और 98.20 परसेंटाइल स्कोर किया। मैंने शुरू से ही कड़ी मेहनत की, इसलिए अंत में ज्यादा बोझ नहीं पड़ा। स्कूल, ट्यूशन और मेरे माता-पिता ने मेरा बहुत समर्थन किया। मैं कॉमर्स लेना चाहती हूं, आगे बढ़ना चाहती हूं।  एमबीए करूंगी और बिजनेस सेक्टर में जाऊंगी। 

5379487