JEE Main 2025 paper score card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेंस-2025 पेपर-1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के आयुष सिंघल, कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता और दिल्ली के दक्ष सहित 14 स्टूडेंट्स ने 100  प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 

JEE मेन परीक्षा में शामिल स्टूडेंट़्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

100 परसेंटाइल 14 स्टूडेंट्स 

  • आयुष सिंघल, राजस्थान
  • कुशाग्र गुप्ता, कर्नाटक
  • दक्ष, दिल्ली (एनसीटी)
  • हर्ष झा, दिल्ली (एनसीटी)
  • रजित गुप्ता, राजस्थान
  • श्रेयस लोहिया, उत्तर प्रदेश
  • सक्षम जिंदल, राजस्थान
  • सौरभ, उत्तर प्रदेश
  • विशाद जैन, महाराष्ट्र
  • अर्णव सिंह, राजस्थान
  • शिवेन विकास तोषनीवाल, गुजरात
  • साई मनोगना गुथिकोंडा, आंध्र प्रदेश
  • ओम प्रकाश बेहरा, राजस्थान
  • बानी ब्रता माजी, तेलंगाना

ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड 
स्कोरकार्ड चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद  होमपेज खुलेगा। इसमें नवीनतम समाचार टैब देखें। यहां JEE मेन सत्र-1 परिणाम स्कोर लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्म तिथि दर्ज कर क्लिक सबमिट करें। इसके बाद परिणाम स्क्रीन दिख जाएगी। 

100 परसेंटाइल छात्रों की पूरी सूची
NTA के मुताबिक, पेपर-1 में करीब 14 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनमें राजस्थान के आयुष सिंघल, कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता और दिल्ली के दक्ष भी शामिल हैं। 100 परसेंटाइल छात्रों की पूरी सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: NTA ने जारी किया पेपर 1का परिणाम, jeemain.nta.nic.in पर चेक करें स्कोरकार्ड

13,11,544  छात्रों ने दी परीक्षा 
NTA ने अभी पेपर-1 (BE/BTech) के नतीजे घोषित किए हैं। जबकि, बताया गया कि JEE मेन 2025 पेपर-2 (BArch/BPlanning) के नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे। जेईई मेन्स में पेपर 1 (B.E./B.Tech) के लिए इस साल 13,11,544 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें 4,43,622 लड़कियां थीं।