NEET PG 2024 Result:नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (natboard.edu.in) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। NEET PG 2024 परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी, जिसमें MD/MS/DNB/Diploma कोर्सेस में प्रवेश के लिए परीक्षा ली गई थी।

रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना NEET PG 2024 परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट (natboard.edu.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Public Notice’ सेक्शन के तहत ‘Result of NEET PG 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नोटिस प्रदर्शित होगा।
  • नोटिस को पढ़ें और 'Click here to view the result of NEET PG 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अपना परिणाम देखें, उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालें।
  • कृपया यहां क्लिक करें और अपना NEET PG परिणाम 2024 देखें।

MD/MS/DNB/Diploma कोर्सेस के लिए पात्रता मापदंड
NEET PG 2024 के परिणाम के साथ ही MD/MS/DNB/Diploma कोर्सेस में प्रवेश के लिए पात्रता मापदंड भी जारी किए गए हैं। जनरल और EWS कैटेगरी के लिए न्यूनतम योग्यता 50वां परसेंटाइल, जनरल-PwBD के लिए 45वां परसेंटाइल और SC/ST/OBC (सहित PwBD) के लिए 40वां परसेंटाइल निर्धारित किया गया है।

मेरिट पोजीशन और सीट कोटा जानकारी
सरकारी सूचना के अनुसार, ऑल इंडिया 50% कोटा सीट्स के लिए मेरिट पोजीशन को अलग से घोषित किया जाएगा। राज्य कोटा सीट्स के लिए अंतिम मेरिट सूची/कैटेगरी वाइज मेरिट सूची राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा उनके योग्यता/पात्रता मापदंड, लागू दिशा-निर्देश/विनियम और आरक्षण नीति के अनुसार बनाई जाएगी। अधिक जानकारी और आधिकारिक नोटिस  NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।