OTET Admit Card 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी

इस दिन होगी एग्जाम
ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पेपर 1 सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • BSE की वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
  • "लेटेस्ट अपडेट्स" सेक्शन में "OTET एडमिट कार्ड 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट कॉपी निकाल लें।

समय रहते डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
BSE ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें। जो उम्मीदवार OTET में सफल (Odisha Teacher Eligibility Test 2024) होते हैं, उनके लिए यह प्रमाण पत्र सात वर्षों तक वैध रहेगा, जिससे उन्हें ओडिशा सरकार के स्कूल सिस्टम में शिक्षण पद प्राप्त करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा।