Logo
UGC NET Exam City Slip: UGC NET दिसंबर 2023 एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक किया जाना है।

UGC NET Exam City Slip: UGC NET दिसंबर 2023 एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक किया जाना है। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की गयी है।

इस सिटी स्लिप के जरिए अभ्यार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
  • UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Advance city intimation slip से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगा एडमिट जारी

यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड एग्जाम से दो या तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। जिसके बाद  अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं।

एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

5379487