Logo
आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने एक नया ऐलान किया है।

World Environment Day: बुधवार यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फैंस को World Environment Day की बधाई भी देते दिख रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और माइलका अरोड़ा ने वीडियो शेयर किया है। 

आलिया भट्ट ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर किया नया ऐलान
दरअसल, आलिया भट्ट ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक अनाउंसमेंट भी किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह कुछ नया लेकर आ रही हैं, लेकिन क्या है इस बात का एक्ट्रेस ने खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन दिया कि ''दो नए दोस्त और अंतहीन, एडवेंचर्स बने रहें। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।''
 

मलाइका अरोड़ा ने भी शेयर की खूबसूरत तस्वीर
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के खास मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की हैं। जिसमें वो हरे-भरे पेड़ों के बीच बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि  ''आइए विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।'' 
 

वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर अनन्या पांडे ने शेयर किया वीडियो
इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार किड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर अपना आलिशान वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि ''धरती हमारी नहीं, हम धरती के हैं 🌱#EnvironmentDay।''

क्यों मनाया गया है वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे?
आपको बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया था। तब से हर साल वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्ये ये है कि इस खास मौके पर लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और डिफॉरेस्टेशन से बचने के लिए जागरूक किया जाता है।

5379487