Logo
इस हफ्ते 'बिग बॉस 17' के मिड वीक एविक्शन में घर के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल एविक्ट हो गए हैं। घर से बेघर होते ही अनुराग के फैंस के बीच भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं अनुराग ने शो के मेकर्स पर कई आरोप लगाए हैं।

Anurag Dobhal evicted from Bigg Boss 17 : जैसे जैसे 'बिग बॉस 17' फाइनल के नज़दीक आ रहा है वैसे ही घर में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शो अब अपने आखिरी महीने में पहुंच चुका है और फाइनल्स भी नज़दीक ही है। इसी के साथ शो के कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होते जा रहे हैं। हाल ही पिछले हफ्ते के वीकेंड के वार पर घर से नील भट्ट और रिंकू धवन एविक्ट हुए थे। वहीं अब मिड वीक पर शॉकिंग एविक्शन हो गया।

अनुराग डोभाल हुए घर से बेघर
बता दें, मिड वीक एविक्शन में घर के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल एविक्ट हो गए हैं। घर से बेघर होते ही अनुराग के फैंस के बीच भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में बिग बॉस ने घर के कैप्टन और एक्स कैप्टन्स को नॉमिनेशन का आधिकार दिया जिसमें मुनव्वर, ने अनुराग, ईशा ने आयशा और औरा ने अभिषेक को नॉमिनेट किया।

जिसके बाद बिग बॉस ने मिड वीक एविक्शन की घोषणा की। बिग बॉस घरवालों से नोमिनेटेड सदस्य अनुराग, आयशा और अभिषेक में किसी एक को बेघर करने के लिए कहते हैं जिसपर ज्यादातर घरवाले अनुराग का नाम लेते हैं। जिसके बाद घरवालों के कम वोट्स का हवाला देते हुए अनुराग डोभाल को घर से बेघर कर दिया जाता है।

अनुराग की टीम ने बिग बॉस मेकर्स पर लगाए आरोप
अनुराग डोभाल के एविक्शन पर उनके फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अनुराग के सपोर्ट में उतरे हैं। अनुराग की सोशल मीडिया टीम ने अनुराग की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को शेयर किया है जिसमें लिखा है- "हम सब अनुराग से प्यार करते हैं...हमें बाबू भैया और ब्रो सेना पर गर्व है। जब वोटिगं से हरा नहीं पाए तो गंदे गेम खेलने लग गए। (अनुराग ने) हिस्ट्री लिख दी है... बिग बॉस वर्सेस यूके 07 राइडर। अकेला बंदा जो डरा नहीं और इज्जत लेकर आया। डर से बाहर निकाला गया वरना ट्रॉफी इधर ही थी।"

Anurag Dobhal eviction
Instagram

एल्विश यादव ने किया अनुराग का सपोर्ट
बिग बॉस ओटीटी-2 विनर रहे एल्विश यादव शुरुआत से ही अनुराग डोभाल को सपोर्ट करते आए हैं। एल्विश ने एक्स पर अनुराग के लिए अपने एक पुराने पोस्ट को री-शेयर करते हुए अनुराग के एविक्शन पर नाखुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने 24 दिसंबर 2023 को एक्स पर लिखा था- "ऐसा क्यों लग रहा है कि बिग बॉस वाले किसी ना किसी तरह से अनुराग को घर से निकालना चाह रहे हैं। अनुराग का पब्लिक वोट्स से बाहर होना तो पॉसिबल नहीं है।" वहीं अब अनुराग के एविक्शन के बाद एल्विश ने इसी पुराने पोस्ट को दोबारा शेयर कर हाथ जोड़ते हुए इमोजी के साथ लिखा- "वाह बिग बॉस।"

5379487