Logo
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गजानंद का घर पर स्वागत किया है और सोशल मीडिया पर अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।

गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर बॉलीवुड में हर साल की तरह धूम मची हुई है। कई सितारे अपने-अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गजानंद का घर पर स्वागत किया है और सोशल मीडिया पर अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। आप भी एक नजर इन शानदार वीडियो पर डालें...

परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

दरअसल, एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने घर पर गणेज जी को काफी सुंदर तरीके सजाया है और उन्हें अपने परिवार के साथ लेकर आई हैं। जिसके बाद उन्होंने पति और बच्चों के साथ गणपति जी की पूजा-अर्चना की है। इस दौरान उनके तीनों बच्चे और पति व्हाइट आउटफिट में नजर आए हैं। इसके अलावा वे खुद भी ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

ग्लोसी मेकअप और कानों में झुमके 

गणेश चतुर्थी मनाने के लिए सनी लियोनी ने व्हाइट सूट के साथ ग्लोसी मेकअप किया हुआ है और कानों में झुमके पहने हुए हैं। इतना ही नहीं पैरों में भी ड्रेस के साथ मैचिंग जूते पहनी हुई हैं। अहम बात तो यह है कि, इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस के फैंस इतने ज्यादा खुश नजर आए, इसलिए इन सभी ने उन्हें  शुभकामनाएं दी है। 

तीनों बच्चों ने सेलिब्रेट किया त्योहार 

अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों निशा, नोहा, और अशर के साथ गणपति की पूजा कर इस पावन पर्व को सेलिब्रेट किया। सनी ने अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है। सनी लियोनी अपनी व्यस्त शेड्यूल के बावजूद परिवार के साथ त्योहार मनाने को लेकर हमेशा उत्साहित रहती हैं। गणेश चतुर्थी के इस अवसर पर उन्होंने अपने फैंस को एक खास संदेश दिया और लिखा, ‘’हेप्पी गणेश चतुर्थी, आज का दिन फैमली के साथ’’...

5379487