Logo
आज प्रीति ज़िंटा 49 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनके जन्मदिन पर देखिए एक्ट्रेस के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

Preity Zinta Birthday: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta) आज कई लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने  बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'कभी अलविदा ना कहना', 'सलाम नमस्ते', 'वीर जारा' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर प्रीति ने बेशुमार लोकप्रियता हासिल की है। 

आज प्रीति ज़िंटा 49 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उन्होंने शाहरुख खान की 1998 में आई फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Preity Zinta Birthday
फिल्म- 'दिल से' से प्रीति जिंटा की तस्वीर

बॉलीवुड में सफल करियर बनाने के बाद प्रीति ने आईपीएल में भी हाथ आजमाया जिसके बाद वो 2008 में पंजाब किंग्स टीम की मालकिन बन गईं। 90 के दशक से लेकर अब तक हर कोई एक्ट्रेस का फैन है। लेकिन क्या आपने कभी प्रीति ज़िंटा के बचपन की तस्वीरे देखी हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको दिखाएंगे उनके बचपन की अनदेखी तस्वीरें।

Preity Zinta childhood pics
 

प्रीति ज़िंटा का जन्म 1975 में शिमला में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन वहीं बिताया था। उनके माता-पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा और नीलप्रभा जिंटा है। ये तस्वीर प्रीति के जन्म के कुछ समय बाद की है, फोटो में उनकी मां नीलप्रभा उन्हें गोद में लिए पकड़ी हैं।

Preity Zinta childhood pics
 

प्रीति के पिता आर्मी में थे। जब प्रीति केवल 13 वर्ष की थीं, तब उनके पिता का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

Preity Zinta childhood pic
 

बचपन की इस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी क्यूट लग रही हैं। इस ब्लैक एड वाइट फोटो में प्रीति प्यार से मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। 

Preity Zinta childhood pics
 

इस पुरानी तस्वीर में प्रीति अपने दो भाइयों के साथ नजर आ रही हैं। उनके भाइयों के नाम हैं- दीपांकर और मनीष।

Preity Zinta childhood pics
 

ये तस्वीर प्रीति के टीनएज की है। इसमें एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने शिमला में स्कूल में पढ़ाई की और बाद में अंग्रेजी ऑनर्स में डिग्री ली। 

Preity Zinta Birthday
 

प्रीति ज़िंटा को इंडस्ट्री में 'डिंपल गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों में बॉबी देओल के साथ उनकी जोड़ी खूब सराही गई।

Preity Zinta
 

29 फरवरी 2016 को प्रीति ने शादी कर ली। उन्होंने अमेरिकी सिटीन जीन गुडनाइफ के साथ लाइफ बिताने का फैसला किया और अमेरिका के लॉस एंजिल्स में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। साल 2021 में प्रीति और जीन सरोगेसी से जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

5379487