Logo
Honey Singh Vs Badshah: हनी सिंह और बादशाह का 15 साल से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में यो यो ने रैपर बादशाह का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जिससे इंटरनेट पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई।

Honey Singh Vs Badshah: यो यो हनी सिंह और बादशाह बॉलीवुड इंडस्ट्री को दो बड़े नाम हैं। दोनों के बीच जो विवाद चल रहा है वह तो जगजाहिर है। दोनों एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने से चूकते नहीं हैं। ये दुश्मनी कभी दोस्ती में बदल पाएगी या नहीं, इसका फैसला तो इन स्टार्स के हाथ में है, लेकिन इन दिनों दोनों की दुश्मनी सोशल मीडिया के लिए मीम मटीरियल बन चुकी है।

हनी सिंह ने बादशाह का बनाया मजाक
हनी सिंह और बादशाह के बीच 15 सालों से विवाद चल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में दोनों ने एक-दूसरे के बारे में शिकायतें सामने रखी थीं। फैंस के बीच भी हनी सिंह और बादशाह को लेकर वॉर छिड़ी रहती है। इसी बीच यो यो ने पहली बार बादशाह पर खुलेआम तंज कसा है। 15 साल के विवाद के बीच हनी सिंह ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर बादशाह का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे देख फैंस के बीच फिर ये वॉर शुरू हो गई है।

Honey Singh Instagram Story
Honey Singh Instagram Story

बादशाह के लिरिक्स का बनाया मजाक
दरअसल फेमस सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल अपने 15वें सीजन के साथ लौट रहा है। इसमें श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और रैपर बादशाह जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बादशाह श्रेया घोषाल को रैपिंग करते दिखाते हैं। बादशाह इसके लिरिक्स बोलते हैं-  इंडिया के खानों की दुनिया में मशहूरी, दिल्ली का गोलगप्पा, मुंबई से भेलपुरी, चंडीगढ़ की लस्सी को गट-गट पी जाते हैं...। अब हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर करते हुए उनका मजाक उड़ाया है।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
हनी ने इंस्टा स्टोरी पर इस रील को शेयर करते हुए हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा-  ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी। अब इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। दोनों के बीच सालों से झगड़ा चल रहा है, लेकिन कभी भी दोनों ने आमने-सामने इतना खुलकर नहीं बोला है। लेकिन लगता है हनी सिंह इस सोशल मीडिया वॉर को मजेदार तरीके से ले रहे हैं।

15 साल से चल रही दुश्मनी
हालांकि अब तक बादशाह का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस चुटकी लेने से नहीं चूक रहे। आपको बता दें, बादशाह के करियर की शुरुआत हनी सिंह के साथ हुई थी। साल 2015 के बाद से दोनों के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद से ही उन्होंने एक-दूसरे के साथ काम करना छोड़ दिया। 

5379487