Logo
Ajay Devgn Birthday: अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना 56वां जन्मदिम मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने विशेज दी हैं। एक्टर की पत्नी काजोल का बर्थडे पोस्ट काफी मजेदार है।

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन बेहतरीन एक्टिंग टैलेंट के गुणी हैं। उन्होंने पर्दे पर कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल्स बखूबी निभाए हैं। आज, 2 अप्रैल को अजय अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके तमाम फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।

ऐसे में अजय की पत्नी काजोल ने उन्हें खास बर्थडे विश देते हुए एक्टर के जन्मदिन पर चार चांद लगा दिए हैं। काजोल ने अजय को काफी मजाकिया अंदाज में बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर टांग खिंचाई की। 

काजोल ने पति अजय देवगन को किया बर्थडे विश 
काजोल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पति अजय देवगन के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों एक-दूसरे को हर करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में प्यार भरी मुस्कान के साथ अजय अपनी वाइफ को हग करते दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

ये भी पढ़ें- 'कजरारे' पर ऐश्वर्या-अभिषेक ने बेटी संग किया डांस: अराध्या बच्चन का Video हो रहा Viral

इस फोटो के साथ काजोल ने कैप्शन में एक्टर को बर्थडे विश करते हुए लिखा- सभी कूल लोग अगस्त में पैदा हुए हैं... लेकिन आपको बर्थडे विश करने में हमें कोई आपत्ति नहीं। मुझसे उम्र में बड़े रहने के लिए थैंक्स। बता दें, काजोल अगस्त की जन्मीं एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। 

फैंस ने किए मजेदार कमेंट
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस उनके मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, "आपका सेंस ऑफ ह्यूमर आपके पति को हमेशा खुश रखेगा। अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप और आपके कैप्शन, हाहाहाहा! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अजय देवगन, आप भाग्यशाली हैं।


 

5379487