Logo
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के वीडियोज़ हर तरफ छाए हुए हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में फिल्मी सेलेब्स ने जमकर डांस किया। माधुरी दीक्षित अपने आईकॉनिक गाने 'चोली के पीछे' पर ठुमके लगाती दिखीं। सलमान-शाहरुख ने भी मस्ती की।

Anant-Radhika Wedding Inside Videos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। कपल की ग्रैंड वेडिंग मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। इस हाई-प्रोफाइल शादी में फिल्मी जगत की कई नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत की। इस वक्त पूरे इंटरनेट पर इस शादी के जश्न की वीडियोज़ छाए हुए हैं। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अनंत अंबानी की बारात में फिल्मी सितारे जमकर नाचते दिख रहे हैं।

माधुरी ने जमकर किया डांस
अनंत अंबानी की बारात बड़े ही ग्रैंड तरीके से वेडिंग वेन्यू पर पहुंची थी। इस शादी में बॉलीवुड की एवरग्रीन डीवा माधुरी दीक्षित भी अपनी फैमिली के साथ शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने धमाकेदार डांस से समां बांध दिया था। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Madhuri in Anant-Radhika Wedding
 

अनंत की बारात में माधुरी दीक्षित ने जमकर डांस किया था। उन्होंने अपनी फिल्म ‘खलनायक’ (1993) के सुपरहिट गाने ‘चोली के पीछे’ पर धमाकेदार डांस किया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खूबसूरत एक्सप्रेशन्स देकर इस गाने पर डांस कर रही हैं। जैसे ही माधुरी ने 'चोली के पीछे' गाने पर डांस करना शुरू किया, तो पास में खड़े उनके पति श्रीराम नेने भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ डांस करने लगे। आसपास खड़े कई लोगों ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।

सलमान-शाहरुख ने किया डांस
इतना ही नहीं शाहरुख खान और सलमान खान ने भी बारात में जमकर जश्न मनाया था। दोनों दिग्गजों ने अपनी फिल्म करण-अर्जुन के गाने भंगड़ा पाले पर खूब डांस किया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान-शाहरुख इस गाने पर जमकर डांस कर रह रहे हैं उनके साथ नीता अंबानी भी नाच रही हैं। कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और अर्रजुन कपूर को भी झूमते देखा जा सकता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

5379487