Logo
बॉलीवुड की यंग टैलेंटेड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। आप भी देखें कपूर सिस्टर्स का ये खास बॉन्ड...

Janhvi Kapoor Birthday: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं। जाह्नवी कपूर आज के समय में बॉलीवुड की यंग टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। जाह्नवी ने अपने अब तक के करियर में कईं शानदार फिल्में की हैं और अपनी अदाकारी से लोगों का खूब दिल जीतते आई हैं। वहीं आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

खुशी ने जाह्नवी को किया बर्थडे विश
फिल्म 'द आर्चीज़' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस खुशी कपूर ने अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर को उनके बर्थडे पर खास अंदाज में विश किया है। खुशी ने जाह्नवी संग अपने बचपन की दो क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। बचपन की एक तस्वीर में बेबी जाह्नवी अपनी लिटिल सिस्टर खुशी को गोद में लिए हुए दिख रही हैं। इस फोटो के साथ खुशी ने बहन पर प्यार लुटाते हुए लिखा, 'मेरी फेवरेट ह्यूमन को हैप्पी बर्थडे, आपको सबसे ज्यादा प्यार जाह्नवी कपूर।'

Khushi Kapoor Instagram
 

तो वहीं दूसरी तस्वीर में जाह्नवी अपनी प्यारी बहन खुशी को साइड हग करके उनके गाल पर किस कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ खुशी ने बहन के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। खुशी ने जाह्नवी पर प्यार लुटाते हुए उन्हें अपना "सबसे बड़ी चीयरलीडर" और "सबसे बड़ा सिरदर्द" बताया।

दोनों बहने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में हुई थीं शामिल
हाल ही में जाह्नवी और खुशी कपूर जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। उनके साथ उनके पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर ने भी शिरकत की थी। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के दौरान दोनो बहनों ने अपने फैशन स्टेटमेंट से हर किसी का ध्यान खींचा था, साथ ही उनका बॉन्ड भी देखने को मिला था। दोनों ने इस पार्टी से अपनी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिन्हें देख फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। 

 

 

5379487