Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Wedding: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 7 फरवरी को अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय संग शादी रचाई। कपल की पहली झलकियां सामने आ गई हैं बीते कुछ दिनों से उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे थे जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका अपने पति निक जोनस संग खूब सुर्खियों में बनी हुई थीं। वहीं भाई की शादी के दिन देसी गर्ल को जमकर एंजॉय करते देखा गया।
सिद्धार्थ चोपड़ा ऑफ व्हाइट शेरवानी में दूल्हेराजा बने तो वहीं नीलम उपाध्याय ट्रेडिशनल लाल रंग के लहंगे वाले ब्राइडल लुक में नजर आईं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें नीलम अपने वेडिंग स्टेज पर एंट्री लेती दिख रही हैं और प्रियंका अपनी भाभी के सिर की चुनरी संभालती नजर आईं। इस वीडियो में प्रियंका और नीलम का भाभी-ननद का प्यारा बॉन्ड देखने को मिला।
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra Blue Lehenga: पति निक के साथ संगीत समारोह में नजर आईं प्रियंका, देखिए दोनों का 'देसी लुक'
इस शादी में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की प्रमुख नीता अंबानी अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता के साथ शामिल हुई थीं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें नीता अंबानी को लाल साड़ी में स्पॉट किया गया।
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी के लिए उनकी फैमिली ने #Sidnee निक नेम दिया। सिद्धार्थ की बारात में बहन प्रियंका चोपड़ा ने देसी गर्ल, काला चश्मा जैसे गानों पर जमकर डांस किया। एक्ट्रेस के पति निक जोनस को भी उनके साथ ठुमके मारते देखा गया। भाई की शादी के जश्न में प्रियंका और निक ने चार चांद लगा दिए।
कजिन सिद्धार्थ की शादी में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ शामिल हुईं। अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम मनारा चोपड़ा ने भी शादी में रंग जमाया