Logo
Priyanka Chopra Orange Kurta : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर नारंगी रंग का एक बेहद आकर्षक कुर्ता सेट पहना, जो उनकी खूबसूरती और स्टाइल को और निखार रहा था।

Priyanka Chopra Orange Kurta : बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपने परिवार के साथ भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय से होने जा रही है और इस खुशी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आ रही हैं। हाल ही में हुए एक प्री-वेडिंग फंक्शन में उन्होंने अपने शानदार एथनिक लुक से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। 

नारंगी रंग का खूबसूरत कुर्ता सेट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर नारंगी रंग का एक बेहद आकर्षक कुर्ता सेट पहना, जो उनकी खूबसूरती और स्टाइल को और निखार रहा था। कुर्ते की डिज़ाइन की बात करें तो इसमें वी-नेकलाइन दी गई थी, जो आधुनिकता और पारंपरिकता का बेहतरीन संगम थी। ढीले और आरामदायक फिट के साथ इस कुर्ते में फुल स्लीव्स थीं, जो इसे और अधिक सुंदर लुक दे रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

इसे भी पढ़े : Priyanka Chopra Cozy Winter Look : भारत में किस जरूरी काम से आईं एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ? आरामदायक हुडी में दिखीं खूबसूरत

अभिनेत्री प्रियंका की फैशन एसेसरीज

प्रियंका ने अपने लुक को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ विशेष एसेसरीज को शामिल किया। उन्होंने सफेद बॉर्डर वाले ओवल सनग्लासेस पहने, जो उनके लुक में एक फंकी टच जोड़ रहे थे। इसके अलावा उनके एक हाथ में चूड़ियां थीं। उन्होंने बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। साथ ही, सफेद रंग की जूतियां काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा था 

प्रियंका के इस खूबसूरत लुक में उनका मेकअप भी कमाल का था। उन्होंने अपने मेकअप को फ्रेश रखा, जिससे उनका प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर कर सामने आया। उनकी आंखों को खासतौर पर हाइलाइट किया गया था, जिसमें मस्कारा से सजी लंबी पलकों ने उनकी आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। उनका फेस मेकअप एकदम नेचुरल किया गया था, जिससे उनकी त्वचा में एक नैचुरल ग्लो झलक रहा था। 

बालों की स्टाइलिंग की बात करें तो उन्होंने अपने खूबसूरत घने बालों को हल्का ब्लो-ड्राय कर के बीच से पार्ट किया, जिससे उनका लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था। यह हेयरस्टाइल पारंपरिक और आधुनिकता का मेल प्रस्तुत कर रही थी, जो उनके पूरे एथनिक लुक को बेहतरीन बना रही थी।

5379487