Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का क्रेज़ हमेशा रहता है। इन्ही में से एक फिल्म है 'सनम तेरी कसम' जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में ट्रेजेडी रोमांस दिखाया गया था। वहीं एक बार फिर ये फिल्म नए अंदाज में फैंस का मनोरंजन करने आ रही है। 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए मंगलवार को इस फिल्म के दूसरे पार्ट (Sanam Teri Kasam 2) की अनाउंसमेंट की है।
'सनम तेरी कसम 2' का ऐलान
फिल्म क्रिटिक एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) की अनाउंसमेंट की जानकारी दी है। इसके अलावा एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की अपडेट दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रोड्यूसर दीपक मुकुट संग तस्वीर शेयर की है और एक्टर हाथ में स्क्रिप्ट पकड़े खड़े हैं।
ये भी पढ़ें- Bobby Deol: जब नशे की लत में डूबे बॉबी देओल को देख घरवालों का हुआ बुरा हाल, एक्टर ने खोले कई राज
उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'फिल्म 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) फाइनली बन रही है। पहली फिल्म की महाकाव्य प्रेम कहानी के बाद हम और भी कुछ लेकर आ रहे हैं। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।'
थिएटर में फिर रिलीज होगी पहली फिल्म
इसके अलावा फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam), जो साल 2016 में रिलीज हुई थी वह एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज हो रही है। ये फिल्म अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। बता दें, सनम तेरी कसम में साउथ अभिनेता हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन नजर आए थे। मावरा पाकिस्तानी एक्ट्रेस-मॉडल हैं। फिलहाल दूसरे पार्ट में कौन-कौन कलाकार होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।