Logo
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रविवार को प्रतिष्ठित 66वें ग्रैमी अवार्ड्स 2024 का (66th Grammy Awards) आयोजन किया गया। इस दौरान शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने भारत का गौरव बढ़ाया है। उनके फ्यूजन बैंड 'शक्ति' के लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Grammy Awards 2024: बीते दिन रविवार (भारतीय समयानुसार 5 फरवरी) को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में प्रतिष्ठित 66वें ग्रैमी अवार्ड्स 2024 का (66th Grammy Awards) आयोजन किया गया। इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय सिंगर व संगीतकार शंकर महादेवन और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन हुए सम्मानित
आपको बता दें, शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के फ्यूजन बैंड 'शक्ति' के लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शक्ति के नए एल्बम 'दिस मोमेंट' के लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इस एल्बम ने 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' कैटगरी में पुरस्कार जीता है। इवेंट में शंकर महादेवन और उनकी टीम के सदस्यों ने स्टेज पर पहुंचकर ग्रैमी अवॉर्ड 2024 स्वीकार किया। इस इवेंट से सिंगर शंकर का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत को जीत के लिए धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें विनर लिस्ट-
66वें ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में जिरिकॉर्ड ऑफ द ईयर, एल्बम ऑफ द ईयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर समेत कई अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए हैं। चलिए जानते हैं ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट...

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस
माइली साइरस - फ्लावर

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम
टेलर स्विफ्ट - मिडनाइट्स

सॉन्ग ऑफ द ईयर
व्हॉट वॉज आई मेड फॉर- बिली ऐलिश 

बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग
काइली मिनोग

रैप एल्बम
माइकल- किलर माइक

बेस्ट परफॉर्मेंस
कोको जोन्स - आईसीयू

बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग
साज़ा, स्नूज़

बेस्ट म्यूजिक वीडियो
द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर- आई एम ओनली स्लीपिंग

प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर
नॉन क्लासिकल- जैक एंटोनॉफ

सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर नॉन क्लासिकल
थेरॉन थॉमस

ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस
जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर- पश्तो

ग्लोबल म्यूजिक एल्बम
शक्ति- द मोमेंट

अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम
बॉयजीनियस- द रिकॉर्ड

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक एल्बम-
फ्रेड अगेन, एक्चुअल लाइफ 3

बेस्ट कंट्री सॉन्ग
क्रिस स्टेपलटन, व्हाइट हॉर्स

बेस्ट कॉमेडी एल्बम
डेव चैपल, व्हाट्स इन ए नेम?

बेस्ट रॉक एल्बम
परमोर - दिस इज वाइ

बेस्ट रॉक गीत
बॉयजीनियस - नॉट स्ट्रांग इनफ

बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस
मेटालिका - 72 सीज़न

बेस्ट कंट्री डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस
जैच ब्रायन केसी मसग्रेव्स की विशेषता - आइ रेमेम्बेर एवरीथिंग

5379487