Sonam Kapoor Stylish Gown : बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2025 (HT Stylish Awards) के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी तरफ कर लिया। क्योंकि उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। इसके साथ ही स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी, गजब का मेकअप और हेयरस्टाइल में वो काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही थीं।  

बता दें, गाउन का कट और फिटिंग सोनम की पर्सनालिटी को पूरी तरह से सबसे अलग बना रहा था। जिससे उनकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आई। गाउन का रंग और डिजाइन सबसे ज्यादा खास नजर आ रहा था, जो सोनम की फैशन चॉइस को बखूबी दिखा रहा था। खैर हो भी क्यों न...वो खुद एक्ट्रेस होने के अलावा फैशन आइकन भी हैं। 

इसे भी पढ़े : Sonam Kapoor Bold Look : फैशन क्वीन के ग्रीन गाउन ने मचाया तहलका, देखिए ये हॉट अवतार

सोनम कपूर ने डायमंड नेकलेस पहना हुआ था 

अपने लुक को और भी ग्लैमरस बनाने के लिए सोनम कपूर ने डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहने हुए थे। ज्वेलरी का चयन उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था, जिससे उनका पूरा लुक और भी सुंदर लग रहा था। वहीं उनका मेकअप नेचुरल और फ्रेश था, जिसमें न्यूड टोन की लिपस्टिक और सॉफ्ट आई मेकअप शामिल था। उनका हेयरस्टाइल भी सिंपल था, जो उनके ओवरऑल लुक को बेहतरीन बना रहा था। 

रेड कार्पेट पर सोनम का आत्मविश्वास फैंस को आया पसंद 

दरअसल, सोनम कपूर ने अपने करियर में कई बार फैशन के नए मानदंड स्थापित किए हैं। उनकी फैशन समझ ने उन्हें बॉलीवुड की फैशन आइकन के रूप में स्थापित किया है। चाहे वह इंटरनेशनल इवेंट्स हों या नेशनल, सोनम का हर लुक बाकियों से अलग होता है। एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2025 में सोनम कपूर का यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि वे फैशन की दुनिया में एक ट्रेंडसेटर हैं। उनकी स्टाइल, आत्मविश्वास और ग्रेस ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया, जो फैशन प्रेमियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।