Logo
सोनम कपूर के फैशन सेंस के काफी चर्चे रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी एक खास फ्रेंड की शादी में शामिल हुई थीं जहां उन्होंने लाल साड़ी पहनी थी जो उनपर काफी जंच रही थी। सोनम ने बताया है कि ये उनकी मां सुनिता कपूर की 35 साल पुरानी साड़ी है।

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फिल्मी जगत से दूर हैं। एक्ट्रेस साल 2019 में आखिरी बार पर्दे पर नजर आई थीं। हालांकि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद सोनम अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

सोनम कपूर भले ही अपनी शादी और बच्चे के जन्म के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन वो अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में सोनम अपनी एक दोस्त की शादी में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया।

सोनम ने पहनी खूबसूरत लाल साड़ी 
वैसे तो सोनम कपूर खूबसूरत अदाकारा हैं लेकिन उनके फैशन सेंसे के भी बड़े चर्चे होते हैं। अपने स्टाइलिश अंदाज और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए लोग उन्हें फैशन डीवा भी कहते हैं। इसी के साथ एक बार फिर सोनम अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में आ गई हैं।

Sonam Kapoor
 

दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस अपनी एक खास फ्रेंड की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं थीं जहां उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। माथे पर मांग टीका, बालों में गजरा और दिलकश लाल साड़ी में सोनम का ये लुक काफी चर्चा में आ गया है। लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस साड़ी के बारे में कुछ खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ये उनकी मां की साड़ी है।

सोनम ने पहनी अपनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी
सोनम ने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहां एक तरफ एक्ट्रेस को इस लुक के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं वहीं उन्होंने साड़ी के बारे में कुछ खासियत बताई हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ये साड़ी 35 साल पुरानी है, और ये उनकी मां सुनिता कपूर की साड़ी है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरी मां की 35 साल पुरानी घरचोला (साड़ी) पहनी... मुझे यह साड़ी और ब्लाउज उधार देने के लिए धन्यवाद मां, आपके क्लोजेट पर छापा मारना अच्छा लगा।"

सोनम ने यूजर्स से इस साड़ी की खासियत के बारे में पूछते हुए सवाल किया, "क्या आप जानते हैं घरचोला क्या है और इसका महत्व क्या है? कमेंट सेक्शन में आपके उत्तर जानना पसंद करूंगी।" इन तस्वीरों के बाद सोनम के पोस्ट पर यूजर्स के कई सारे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस उनकी तारीफों के कसीदे गढ़ने लगे तो वहीं अन्य ने उनके सवाल का बखूबी जवाब दिया।

क्या है घरचोला साड़ी
घरचोला दो शब्दों 'घर' (घर) और 'चोल' (टोपी/वस्त्र) से मिलकर बना है। घरचोला शब्द का शाब्दिक अर्थ 'घरेलू परिधान' या घर में पहनी जाने वाली पोशाक है। हालांकि, शब्द का प्रासंगिक अर्थ थोड़ा जटिल है। यहां 'घर' का तात्पर्य दुल्हन के नए घर, यानि उसके पति के घर से है। इसे पारंपरिक रूप से गुजरात में महिलाओं द्वारा ओढ़नी (कंधे का आवरण) के रूप में उपयोग किया जाता है। तीसरे फेरे के बाद सास द्वारा दुल्हन को घरचोला उपहार में दिया जाता है। यह परिवार में स्वीकृति और स्वागत का संकेत देता है।

CH Govt hbm ad
5379487