Suhana Khan Kaftan Look: सुहाना खान ने गर्मियां आते ही फ्लोरल प्रिंट वाला कफ्तान लुक अपना लिया है। सुहाना के इस खूबसूरत काफ्तान में वी-नेकलाइन, फुल स्लीव्स देखने को मिल रही है। खास बात यह थी कि, उन्होंने इसे मैचिंग पैंट्स के साथ पहना हुआ है। जिससे यह लुक और भी क्लासी बन गया है। इसमें ब्लैक एंड व्हाइट बॉर्डर का डिजाइन नजर आ रहा है। जिसने परफेक्ट कलर कंट्रास्ट बनाते हुए इस लुक को और भी खास बना दिया है।
सुहाना का कम मेकअप और खूबसूरत हेयरस्टाइल
सुहाना खान (Suhana Khan) ने इस लुक के साथ कम मेकअप रखा है। जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को निखार रहा है। उन्होंने न्यूड आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। बालों की बात करें तो उन्होंने बहुत ही सिंपल हेयरस्टाइल को अपनाया है। जो उनके लुक को और भी बेहतरीन बना रहा है। यह सिंपल और ट्रेंडी हेयरस्टाइल उनके आउटफिट से बिल्कुल मैच कर रहा है और उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
इसे भी पढ़े : Suhana Khan Simple Look : सादगी में छुपा ग्लैमर, सुहाना सफेद टैंक टॉप और डेनिम जींस में आईं नजर
सुहाना खान के सनग्लासेस
सुहाना खान (Suhana Khan) ने कफ्तान सेट के साथ अपने मेकअप और हेयरस्टाल को काफी सुंदर रखा है। इसके अलावा तेज धूप से बचने के लिए उन्होंने सनग्लासेस का इस्तेमाल किया है। जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। ये सनग्लासेस उनके आउटफिट से भी मैच करते हुए नजर आ रहे हैं।
यानी उनका पूरा लुक गर्मियों के लिए बेहतरीन लग रहा है।
सुहाना खान का कफ्तान लुक अपनाएं
सुहाना खान का यह काफ्तान लुक बताता है कि, कम्फर्ट और स्टाइल दोनों एकसाथ जरूरी है। यह लुक न सिर्फ ट्रेंडी है बल्कि गर्मियों के लिए भी परफेक्ट कपड़े हैं। अगर आप भी इस सीजन में कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो सुहाना का यह फ्लोरल काफ्तान लुक आपकी वॉर्डरोब में जरूर शामिल होना चाहिए। क्योंकि ये सिंपल होने के साथ सुंदर भी है।