Logo
Salim Khan Threat: अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को एक अज्ञात महिला ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Salman Khan Father Salim Khan Threat: पुलिस द्वारा अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार को कड़ी सुरक्षा देने के बीच उन्हें फिर धमकी मिली है। बुधवार को सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तब एक अज्ञात बुर्काधारी महिला उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, सलीम खान को धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलीम खान को धमकी दी थी। जब सलीम खान सुबह की सैर पर निकले थे और तब आरोपी शख्स ने अपनी महिला मित्र को इंप्रेस करने के लिए ये हरकत की थी। सलीम खान के बॉडगार्ड ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। वहीं बांद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि 'वे तो बस मौज-मस्ती कर रहे थे'।

सलीम खान को मिली थी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के पिता सलीम खान बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बैंडस्टैंड एरिया में गए थे। उसी दौरान एक स्कूटी सवार शख्स के साथ बुर्काधारी महिला सलीम खान के पास से गुजरते हुए उन्हें "लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या! सही से रहो" कहते हुए धमकी देकर चली गई। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी को लेकर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया था। अब पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। 

सलमान खान को पहले भी धमकी दे चुका लॉरेंस
सलमान खान और उनके परिवार को पहले से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर लॉरेंस पहले भी सलमान खान को ईमेल, लेटर और हाल ही में उनके घर के बाहर गोलीबारी करवाकर उन्हें जान से मारने की धमकियां दे चुका है। 

14 अप्रैल को, अभिनेता के मुंबई के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हालांकि इस घटना के दौरान खान परिवार को कोई हानी नहीं पहुंची। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसका केस मकोका कोर्ट में चल रहा है। 

5379487