Logo
Bihar Daroga Result 2024: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने पुलिस सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी कर दिया। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1275 उम्मीदवारों को चयन हुआ है। इसमें 822 पुरुष, 450 महिला और तीन ट्रांसजेंडर हैं।

Bihar Daroga Result 2024: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने पुलिस सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी कर दिया। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1275 उम्मीदवारों को चयन हुआ है। इसमें 822 पुरुष, 450 महिला और तीन ट्रांसजेंडर हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस) की इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए हैं। वे,  आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की संख्या 
बता दें, एसआई पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा रविवार 25 फरवरी को हुई थी। यह एग्जाम दो पालियों में आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा में दो पेपर थे। पहले पेपर में कुल 23957 उम्मीदवार शामिल हुए थे। दूसरे पेपर में कुल 23948 उम्मीदवारों को शामिल किया गया था। इसमें 7,623 अभ्यर्थी पास हुए थे। इनका प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन 10 जून से लेकर 19 जून तक हुआ। वहीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 25 हजार 405 उम्मीदवारों को सफलता मिली। यह परीक्षा पिछले साल 17 दिसंबर को हुई थी। इसमें कुल 5 लाख 36 हजार 754 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें रिलल्ट

  • सबसे पहले bpssc.bih.nic.in आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर, "अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल.” पर क्लिक कर दें।
  • एक नई पीडीएफ ओपन होगा। जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
  • अब पेज डाउनलोड कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • आखरी में एक हार्ड कॉपी रख सकते हैं। 
5379487