MP Police Constable Final Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के सभी चरणों में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे करें चेक
यदि आप अपने परीक्षा परिणाम को देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Final Result - Police Constable Recruitment Test - 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको मांगी गई जानकारी, जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि, दर्ज करनी होगी। इसके बाद लॉगिन करें।
  • रिजल्ट लिस्ट में अपना रोल नंबर ढूंढें। इसके लिए आप CTRL+F का उपयोग कर सकते हैं।
  • MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

कुल 7411 पदों पर होगी भर्ती 
बता दें, मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 7411 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक किया गया था।

जानें अब आगे क्या होगा?
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिन लोगों के लिए फिजिकल टेस्ट के लिए बुलावा आएगा उन उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक (100 में से 30 अंक) प्राप्त करने होंगे।