Logo

MPESB PNST परिणाम 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राज्य प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 के परिणाम गुरुवार (27 march) को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के 18 सरकारी नर्सिंग स्कूलों में 1,050 रिक्त पदों को भरा जाना है।

PNST 2022 परीक्षा MPESB द्वारा 7-9 जुलाई, 2023 के दौरान आयोजित की गई थी। इस चयन परीक्षा से मध्य प्रदेश के सरकारी नर्सिंग स्कूलों में चार वर्षीय B.Sc. नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश निर्धारित किया जाता है।

MPESB PNST परिणाम 2025: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. MPESB PNST 2022 परिणाम देखने के लिए, लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन हो जाने पर मांगी गई जानकारी के साथ फॉर्म भरें।
  4. फॉर्म भरते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। इस दौरान अगर किसी प्रकार की विसंगतियों की स्थिति बनती है तो कैंडिडेट MPESB अधिकारियों से संपर्क करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ​ प्रवेश पाने के लिए, योग्य आवेदकों को बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए अतिरिक्त दिशानिर्देशों का पालन होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।