Logo
RRB JE CBT 2 City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी CBT 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है।

RRB JE CBT 2 City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी CBT 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी CBT 2 में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार कुल 20,792 अभ्यर्थियों को CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया भारतीय रेलवे में 7,951 तकनीकी पदों को भरने के लिए की जा रही है, जिनमें शामिल हैं:

  1. जूनियर इंजीनियर (JE)
  2. डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS)
  3. केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
  4. केमिकल सुपरवाइज़र (रिसर्च)
  5. मेटलर्जिकल सुपरवाइज़र (रिसर्च)

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Active Noticeboard" टैब पर क्लिक करें।
  • अब “CBT-2 City-Intimation & E-Call Letter” लिंक चुनें।
  • मांगी गई जानकारी यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर होगी 
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड कब आएगा?
RRB JE CBT 2 Admit Card 2025 परीक्षा से ठीक चार दिन पहले, यानी 18 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। इस ई-कॉल लेटर में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे।

5379487