RRB NTPC 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित करने वाला है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कुल 11,558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
RRB NTPC 2025 परीक्षा तिथियां
फिलहाल RRB ने NTPC स्नातक और स्नातक-पूर्व (अंडरग्रेजुएट) पदों की परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, जल्द ही फरवरी के आखिरी हफ्ते में शेड्यूल जारी होने की संभावना है। एक बार परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें, एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप अलग-अलग जारी किए जाएंगे।
RRB NTPC 2025 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने लेवल 2 और लेवल 3 NTPC पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड निम्नलिखित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं: https://www.rrbapply.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। स्वीकृत पहचान पत्रों में शामिल हैं:
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- आधार कार्ड
- सरकारी कर्मचारी आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
RRB NTPC 2025 स्टेज-1 परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा एक स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- गणित
- सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
- सामान्य जागरूकता
- कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
नकारात्मक अंकन लागू होगा, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।