Logo
UP Constable Paper Leak Update: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। परीक्षा में कई जगहों पर पेपर लीक को लेकर छात्रों ने हंगामा भी किया था। 

UP Constable Paper Leak Update: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले में नया अपडेट सामने आया है। पेपर लीक की शिकायतों को लेकर अब तक 1500 प्रत्‍यावेदन बोर्ड को मिल गए हैं। भर्ती बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है और पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

जांच के बाद होगा फैसला
बता दें कि भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे तक अभ्यर्थियों की शिकायतों को लेकर सबूतों को साबित करने वाली आपत्त‍ियां, प्रत्यावेदन मांगे थे। DG रेणुका मिश्रा ने कहा "अभी हम लोगों को कई एप्लीकेशन मिली हैं। उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही फैसला लिया जाएगा। अभी तक जितने मेल आए हैं, उनकी जांच की जा रही है।"

पेपर रद्द की मांग कर रहे छात्र
उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड की ओर से कांस्‍टेबल भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। दोनों दिनों की दूसरी शिफ्ट वाली परीक्षा में कई जगहों पर पेपर लीक को लेकर छात्रों ने हंगामा किया था। 
इस पर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाए थे। लखनऊ में हजारों छात्र पेपर रद्द की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

CH Govt hbm ad
5379487