Deep Freezer Tips and Tricks: आजकल लगभग सभी घरों में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाने लगा है। बहुत से घरों में फ्रीजर में ज्यादा मात्रा में बर्फ जमा रहने की समस्या रहती है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। कई बार फ्रिज ज्यादा पुराना हो जाता है तो उसमें खराबी की वजह से एक्स्ट्रा आइस जमना शुरू हो जाती है, वहीं कई बार हमारी तरफ से की गईं छोटी-छोटी लापरवाही ज्यादा बर्फ जमने का कारण बनती हैं। आप भी अगर इस समस्या से दो चार हो रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स को आजमाकर इस परेशानी को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। 

4 बातों का रखें ध्यान 

ज्यादा देर तक न खोलें दरवाजा - खाने-पीने से जुड़ा ज्यादातर सामान आजकल फ्रिज में ही रखा जाने लगा है। यही वजह है कि दिन में कई बार फ्रिज को खोलना पड़ता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज ज्यादा देर तक न खोलें। दरअसल, फ्रिज ज्यादा देर खुला रहने पर उसमें गर्म हवा पहुंच जाती है और इसके चलेत डीप फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमन लगती है। इसीलिए फ्रिज को ज्यादा देर तक न खोलें, इससे बर्फ जमना कम होने लगेगी। 

दीवार से दूर रखें फ्रिज - बहुत से घरों में फ्रिज को बिल्कुल दीवार से सटाकर रख दिया जाता है। ऐसा करने से फ्रिज की गैस बाहर नहीं निकल पाती है। जिससे डीप फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमने लगती है। इतना ही नहीं इसकी वजह से फ्रिज खराब भी हो सकता है। इसीलिए फ्रिज को दीवार से कम से कम 4 से 6 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। 

गर्म चीज न रखें - फ्रिज अंदर से जितना ज्यादा गर्म रहेगा, फ्रीजर में उतनी ही ज्यादा बर्फ बनेगी। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी खाने-पीने की चीज को एकदम गर्म होने पर फ्रिज में न रखें। पहले उसे सामान्य तापमान पर आने दें, उसके बाद ही उसे फ्रिज में रखें। इससे ज्यादा बर्फ जमने में कमी आएगी। 

फ्रीजर में ज्यादा चीजें न रखें - कई लोगों की आदत होती है कि वे चीजों को जल्दी ठंडा करने के लिए उन्हें फ्रीजर में रख देते हैं। फ्रीजर में ज्यादा चीजें होने से उसका एयर प्रेशर बाहर नहीं निकल पाता है और इसके चलते डीप फ्रीजर के चारों ओर आइस जमने लगती है। इस स्थिति से बचने के लिए फ्रीजर में कैपेसिटी से ज्यादा चीजें रखने से बचें।