Logo
Immunity Boosting Foods: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर बीमारियां घर कर लेती हैं। कुछ फूड्स इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।

Immunity Boosting Foods: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होना जरूरी है। ऐसा न होने पर कुछ ही वक्त में हमारा शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। कमजोर इम्यूनिटी होने पर अक्सर मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम होने लगता है। अगर इम्यूनिटी ज्यादा कमजोर हो जाए तो ये गंभीर बीमारियों को निमंत्रण देती है। इम्यूनिटी बढ़ाने में कुछ चीजें असरदार हो सकती हैं। अगर इन्हें डाइट में शामिल कर लिया जाए तो आप हर मौसम में हेल्दी बने रह सकते हैं। 

गर्मी के दिनों में इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखना चुनौती होता है। इम्यूनिटी वीक होने पर सुस्ती, पेट दर्द जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं। हालांकि कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। 

इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स 

आंवला - शरीर को हेल्दी रखने के लिए आंवला का सेवन किया जा सकता है। आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड है और इसमें एंटी वायरल गुण भी पाए जाते हैं। विटामिन सी से भरपूर आंवला इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करता है। आंवले का जूस, मुरब्बा, चटनी के रूप में खाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Heart Health: दिल की सेहत बिगाड़ सकता है कमजोर ब्लड सर्कुलेशन, 6 तरीकों से इसमें कर लें सुधार, रहेंगे हेल्दी

नींबू - विटामिन सी से भरपूर नींबू का नियमित सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें भी एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। नींबू के रस को सब्जियों, दालों में मिक्स कर खाया जा सकता है। इसके अलावा नींबू पानी पीकर हेल्दी रहा जा सकता है। 

छाछ - गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने में छाछ एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक हो सकता है। पोषण से भरपूर छाछ एंटी वायरल गुणों से भरपूर है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ पाचन में भी सुधार आता है। 

नट्स - शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में ड्राई फ्रूट्स और नट्स असरदार होते हैं। बादाम, अखरोट, पिस्ता आदि खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। 

इसे भी पढ़ें: Constipation: कब्ज को चुटकियों में दूर भगा देंगे 5 फल, आयुर्वेद में भी बताए हैं बड़े फायदे, खाएंगे तो रहेंगे तंदुरुस्त

ग्रीन टी - एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ग्रीन टी पीने से इम्यूनिटी बू्स्ट करने में भी मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला कंपाउंड इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रामक रोगों के खतरे को कम कर देता है। 

5379487