Logo
Parenting Tips: एक्ज़ाम से पहले कई बच्चों को पढ़ाने बैठाना बड़ा मुश्किल काम होता है। कुछ आसान पैरेंटिंग टिप्स इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं।

Parenting Tips: एक्जाम के दिन नजदीक आने लगे हैं और इसी के साथ बच्चों के ऊपर पढ़ाई का प्रेशर बनने लगा है। टीनएजर बच्चे तो अपनी पढ़ाई को लेकर काफी जागरूक रहते हैं, लेकिन छोटे बच्चों की बात की जाए तो उन्हें पढ़ाना काफी मुश्किल काम होता है। आपका बच्चा भी अगर एक्जाम से पहले पढ़ने में आनाकानी कर रहा है तो कुछ आसान पैरेंटिग टिप्स को अपनाकर बच्चे का पढ़ाई में इंटरेस्ट पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं जरूरी पैरेंटिंग टिप्स जिससे आपका बच्चा खुद ब खुद पढ़ाई करने बैठने लगेगा। 

5 पैरेंटिंग टिप्स आएंगी काम

इंस्पायर करें - बच्चा अगर छोटा है तो उसे पढ़ाई के लिए मनाना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए उन्हें प्रेरणादायक बातें बताएं, कहानियां सुनाएं। उदाहरणों के द्वारा बताएं कि शिक्षा का कितना महत्व होता है। महान लोगों की जीवनी को सुनाएं, जिससे बच्चे में पढ़ाई के प्रति इंट्रेस्ट पैदा हो और वे प्रेरित हों। 

वातावरण बनाएं - छोटे बच्चों को पढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनके आसपास पढ़ाई का माहौल बनाएं। उनके कमरे को आकर्षण रंगों और चीजों से सजाएं। दीवारों पर ड्राइंग बनवाएं और स्टडी टेबल को भी उनकी पसंद के हिसाब से तैयार करवाएं। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को दब्बू और डरपोक तो नहीं बना रहे आप? 5 तरीकों से बढ़ाएं सेल्फ कॉन्फिडेंस, जीवनभर आएगा काम

कहानियां सुनाएं - बच्चे को पढ़ाने के दौरान छोटी-छोटी कहानियां सुनाएं। खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी बातें करें। उन्हें बताएं कि कैसे किसी खास खिलाड़ी ने अपने जीवन में संघर्ष कर सफलता हासिल की। इससे उनमें पढ़ाई को लेकर और भी जागरूकता बढ़ेगी। 

खेल-खेल में सिखाएं - बच्चा अगर ज्यादा छोटा है तो उसे सिखाने के लिए छोटे-छोटे खेल, पहेलियों के जरिये उन्हें पढ़ाएं। उनकी एजुकेशन से जुड़ी चीजों को कहानियों का रूप दें और उनकी पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ाएं। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बेहतर पैरेंटिंग के लिए 5 जरूरी बातें करें फॉलो, बच्चा बनेगा बेहतर इंसान, सफलता चूमेगी कदम

बच्चों को प्यार से समझाएं - बच्चा अगर पढ़ नहीं रहा है तो उसे डांटें नहीं, वरना वो पढ़ाई से और दूरी बनाने लगेगा। इसके बजाय उसे प्यार से समझाएं। उसे पढ़ाई का महत्व बताएं जिससे उसका पढाई के प्रति रुझान बढने लगे। 

5379487