Gravy Without Tomato: किसी भी सब्जी को खाने का असली मज़ा उसकी ग्रेवी की वजह से ही आता है। ज्यादातर सब्जियों में ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल टमाटर के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं। महंगे होते टमाटर की वजह से सब्जी का स्वाद भी फीका सा होने लगा है। आप अगर टमाटर की कीमतों की वजह से उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो चिंता न करे। 5 चीजों से आसानी से ग्रेवी को गाढ़ा बनाया जा सकता है। 

ग्रेवी का गाढ़ापन लाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करना भी आसान है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जिनकी मदद से ग्रेवी में आसानी से गाढ़ापन बढ़ाया जा सकता है। 

ग्रेवी का गाढ़ापन लाने वाली 5 चीजें

बेसन: बेसन सबसे आम और आसान तरीका है। 1 छोटा चम्मच बेसन को हल्का सा भून लें और फिर थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इससे ग्रेवी में शानदार गाढ़ापन आने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Chaas Banane ka Tarika: घर बैठे 5 मिनट में दही से बना लें छाछ, इस तरीके से बाजार से ज्यादा बनेगी टेस्टी

मूंगफली का पेस्ट: यह स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। 1-2 बड़े चम्मच मूंगफली के पेस्ट को ग्रेवी में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आप चाहें तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। मूंगफली के पेस्ट से ग्रेवी का गाढ़ापन और स्वाद अलहदा हो जाता है। 

काजू का पेस्ट: आप अगर कोई स्पेशल डिश बना रहे हैं तो टमाटर की बजाय काजू का पेस्ट ग्रेवी को मलाईदार और स्वादिष्ट बनाता है। 5-6 काजू को भिगोकर पेस्ट बना लें। ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

नारियल का दूध: यह ग्रेवी को गाढ़ा और क्रीमी बनाता है। 1/4 कप नारियल का दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। ध्यान दें कि नारियल का दूध पतला हो सकता है, इसलिए कम मात्रा से शुरू करें और आवश्यकतानुसार बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: Dahi Pyaj ki Sabji: दही-प्याज की सब्जी खाएंगे तो शरीर में घुल जाएगी ठंडक, स्वाद ऐसा कि दोबारा मांगने पर होंगे मजबूर

ब्रेड: टमाटर के विकल्प के तौर पर ब्रेड का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक आसान और कम खर्चीला तरीका है। 2-3 ब्रेड स्लाइस को थोड़े पानी में भिगोकर मसल लें। ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।