Beauty Tips: अक्सर हम देखते हैं कि लिपस्टिक जल्दी फैल जाती है, सूखी दिखती है और लंबे समय तक टिक भी नहीं पाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम सही तरीके से लिपस्टिक नहीं लगाते हैं। सही तरीके से लिपस्टिक लगाने से आपके लुक में निखार के साथ-साथ आपके मेकअप को भी परफेक्ट लुक मिलता है।

अगर आप भी अपने होंठों को प्रोफेशनल लुक देना चाहती हैं, तो जानिए लिपस्टिक लगाने के सही तरीके और इन खास टिप्स के बारे में।

1. स्क्रब करें  
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की डेड स्किन को हटाने के लिए एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप लिप स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर शहद और चीनी से होममेड स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

Apply Scrub on lips

2. मॉइश्चराइज़ करें  
स्क्रब करने के बाद होंठों को हाइड्रेट करें। इसके लिए अपने होठों पर लिप बाम लगाएं और इसे कुछ मिनट के लिए सेट होने दें। इससे लिपस्टिक लगाने पर होंठ सॉफ्ट और प्लंप दिखेंगे।

Moisturizer

3. लिप प्राइमर लगाएं  
अगर आप चाहते हैं कि लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, तो इसके लिए होठों पर हल्का सा फाउंडेशन या लिप प्राइमर लगाएं। यह बेस की तरह काम करेगा, जिससे लिपस्टिक का असली शेड उभरकर आएगा।

Lip Primer

4. लिप लाइनर लगाएं
अपने होंठों के नेचुरल शेप के अनुसार मैचिंग लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं और लाइनर से पूरे होंठ भर दें। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

Lip liner

5. लिपस्टिक लगाएं
ब्रश से लगाने से लिपस्टिक ज्यादा प्रीसाइज और स्मूद दिखेगी। पहली परत के बाद ब्लॉट करें टिशू पेपर से हल्का सा होंठों को दबाएं और फिर दूसरी परत लगाएं। इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।

Lipstick