Logo
नए साल में अगर आप भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल या उसके आसपास के क्षेत्रों में घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे ही 6 जगह के बारे में बताएंगे जो आपको सर्दी के मौसम और नए साल की छुट्टियों में जरूर घूमना चाहिए। 

Best Place in Bhopal: नए साल में अगर आप भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल या उसके आसपास के क्षेत्रों में घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे ही 6 जगह के बारे में बताएंगे जो आपको सर्दी के मौसम और नए साल की छुट्टियों में जरूर घूमना चाहिए। 

वैसे तो राजधानी भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां झीलों के अलावा और भी कई ऐसी पर्यटन जगह है जो भोपाल को खास बनती है। 

1. बड़ा तालाब(Lake View)

इस जगह की वजह से ही भोपाल को झीलों की नागरी कहा जाता है। बड़े तालाब को 'भोजताल' भी बोल जाता है।  इसका निर्माण 11वीं सदी में राजा भोज ने करवाया था।  यह देश की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। इस झील का भ्रमण आप सुबह 6 बजे से रात के 7 बजे के बीच कभी भी कर सकते हैं।

Lake View
Lake View
2. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान(Van Vihar National Park) 

बड़े तालाब के  नजदीक स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park) भोपाल के पर्यटन स्थलों में शामिल है। भोपाल में आपको विदेशी फूलों की प्रजातियों से रूबरू होना है तो यहां जाना न भूलें। 

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों को दो भागों में बांट दिया गया है। शाकाहारी जानवरों के क्षेत्र में लोगों को घूमने की अनुमति है। वहीं मांसाहारी जानवरों को आप दूर से देख पाएंगे। यहां मंगलवार को छोड़कर किसी भी दिन सुबह 7 बजे से रात के 7 बजे के बीच घूमने जा सकते है।

Van Vihar National Park
Van Vihar National Park
3. गौहर महल(Gauhar Mahal)

बड़े तालाब के किनारे निर्मित गौहर महल सबसे भव्य और आकर्षित है। इसे गौहर बेगम द्वारा 200 साल पहले बनवाया गया था। इस महल की वास्तुकला देखने लायक है। ये भोपाल रियासत का पहला महल भी है। नवाब कुदसिया बेगम का नाम गौहर भी था, इसलिए इसे गौहर महल के नाम से जाना जाता है। इस महल में आपको कई प्राचीन पेंटिंग देखने को मिलेंगी। 

Gauhar Mahal
Gauhar Mahal
4. भोजपुर मंदिर(Bhojpur Mandir)

भोजपुर मंदिर भगवान शिव का मंदिर है. भोजपुर मंदिर भोपाल से मात्र 24 किमी की दूरी पर रायसेन जिले में बना हुआ है। भोजपुर गांव में स्थित इस मंदिर का निर्माण राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में करवाया था। 

भोजपुर का यह शिव मंदिर(Bhojpur Shiv Temple) एक अद्भुत और अनेक रहस्यों से भरा हुआ परन्तु अधूरा है। मंदिर 115 फीट लंबे, 82 फीट चौड़े तथा 13 फीट ऊंचे चबूतरे पर खड़ा है।

Bhojpur Shiv Mandir
Bhojpur Shiv Mandir
5. भोपाल का गुफा मंदिर(Gufa Mandir)

भोपाल के लालघाटी के पास स्थित गुफा मंदिर भी पर्यटन के हिसाब से अच्छी जगह है। इस मंदिर की संत नारायण दासजी महारा ने स्थापना की थी।  बता दें कि यहां भगवान शिव के मंदिर के साथ-साथ भगवान हनुमान का मंदिर भी है।

Gufa Mandir Bhopal
Gufa Mandir Bhopal
6. शौर्य स्मारक(Shaurya Smarak)

शौर्य स्मारक भोपाल में स्थित एक युद्ध स्मारक है, जिसका उद्घाटन 14 अक्टूबर 2016 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। शौर्य स्मारक मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा भोपाल में डीबी मॉल के पास एमपी नगर क्षेत्र में बनाया गया है। यह लगभग 12 एकड़ में फैला हुआ है।

Shaurya Smarak
Shaurya Smarak
5379487