Logo
'दुनिया के 100 बेस्ट डिशेज' की लिस्ट में भारत की लोकप्रिय बटर ग्रालिक नान डिश को 7वां स्थान मिला है। ये नान हैवी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ छाव से खाई जाती है। इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।

Butter Garlic Naan: भारत में व्यंजनों की बात की जाए तो देश के हर कोने में लाजवाब स्वाद का भंडार है। नॉर्थ की फेमस चाट से लेकर साउथ का इडली-डोसा हर किसी को बहुत भाता है। तभी ये डिशेज दुनियाभर में भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्ही में से एक है बटर गार्लिक नान जिसे दुनियाभर की सबसे पसंदीदा डिशेज की लिस्ट में जगह मिली है। 

पॉपुलर फूड और ट्रैवल गाइड TasteAtlas ने हाल ही में 2023-24 के 'दुनिया के 100 बेस्ट डिशेज' की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया में 100 हाई रेटिंग वाले डिशेज चुने गए हैं जिसमें भारत की बटर गार्लिक नान डिश को 7वां स्थान मिला है। नान एक तरह की भारतीय फ्लैटब्रेड या रोटी है जिसे गर्म तंदूर में पकाया जाता है। इसे पनीर, चिकन या छोले की सब्जी के साथ बड़े ही चाव से खाया जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

ये होटलों, रेस्टोरेंट या ढाबों पर बड़े-बड़े तंदूर में बनाए जाते हैं। पर इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसे ओवन या सिंपल तरीके से गैस पर ही तवे पर बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं बटर गार्लिक नान बनाने की रेसिपी।

बटर गार्लिक नान की सामग्री-

1 कप- मैदा
1/2 कप- आटा
1/2 टी स्पून- इंस्टेंट ड्राई यीस्ट
1 टेबल स्पून- दही
1/3 कप- दूध
1/2 टी स्पून- चीनी
1 टेबल स्पून- तेल
1/2 कप- गुनगुना पानी
2 टेबल स्पून- लहसुन (बारीक कटा)
3 टेबल स्पून- धनिया (बारीक कटा)
बटर (परोसने के लिए)

बटर गार्लिक नान बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक कटोरे में इंस्टेंट ड्राई यीस्ट लें और इसमें चीनी मिला दें। अब 1/2 कप गुनगुना पानी डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। 15 मिनट के लिए ढंककर रख दें। जब इस मिश्रण में झाग नजर आए तो इसका मतलब यीस्ट सक्रिय हो गया है।
  • अब एक बड़े बर्तन में मैदा और आटा छान लें। इसमें एक टेबल स्पून दही, आधा चम्मच नमक और तेल डालें। अब इसमें तैयार किया गया झाग वाला यीस्ट का मिश्रण डाल दें। इसे पानी से नरम गूंथ लें। आटे को तेल से चिकना कर के कपड़े या बर्तन से ढंककर अलग रख दें।
  • इसे लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हल्के गर्म स्थान पर रखना है। इसके बाद आटा फूला हुआ दिखाई देगा। अब आटे को एक बार फिर गूंथ लें। अब इसकी लोईयां बना लें और लगभग आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
  • अब गैस पर तवा गर्म करें। आटे की लोई लें और उसमें सूखा आटा लगाकर लंबे अंडाकार में बेलें। उस पर थोड़ा कटा लहसुन और कटा हरा धनिया डालें। फिर उसे बेलन से या हाथ से धीरे-धीरे दबाएं। अब नान को पलटें, उस पर हाथ से या ब्रश की सहायता से पानी लगाकर गीला कर लें।
  • अब गर्म तवे पर गीली सतह की ओर से नान को तवे पर डाल दें। जब उपरी सतह फूलने लगे तो तवे को आंच की ओर उल्टा कर दें। नान के सिकने तक गैस पर घुमाते रहें। नान के सुनहरे रंग तक पक जाने पर चलछी से निकालें। गार्लिक नान तैयार हो चुका है, इसके ऊपर बटर लगाकर गरमागरम परोसें।
CH Govt hbm ad
5379487