Logo
White Bread Vs Brown Bread: बहुत से लोगों को इस बात में कन्फ्यूज़न रहता है कि सफेद ब्रेड खाना सही होता है या ब्राउन ब्रेड। आज हम आपको इन दोनों की न्यूट्रिशनल वैल्यू के बारे में बताएंगे।

White Bread Vs Brown Bread: बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत ब्रेड के साथ होती है। ज्यादातर लोग सफेद ब्रेड को रूटीन में शामिल करत हैं। चाय या दूध के साथ ही ब्रेड नहीं खायी जाती है, बल्कि इससे कई तरह की फूड डिशेस भी तैयार होती है। ऐसे में सेहत को लेकर फ्रिकमंद लोगों के लिए ये जानना लाजिमी है कि आखिर सफेद ब्रेड ज्यादा हेल्दी होती है या फिर ब्राउन ब्रेड? आपके दिमाग में भी अगर ऐसा ही सवाल है तो हम आपको दोनों की न्यूट्रिशनल वैल्यू के साथ अन्य चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आप खुद चुनाव कर सकेंगे कि आपके लिए कौन सी ब्रेड खाना बेहतर रहेगा।

न्यूट्रिशनल वैल्यू - ब्राउन ब्रेड को साबुत गेहूं से तैयार किया जाता है, इसे आटे को इस तरह से तैयार किया जाता है कि गेहूं का ऊपरी कवर बना रहता है। इससे ब्राउन ब्रेड, सफेद ब्रेड की तुलना में ज्यादा न्यूट्रिशियस और फाइबर रिच हो जाती है। ब्राउन ब्रेड में विटामिन बी6 और ई, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, जिंक, कॉपर और मैग्नीज भई पाया जाता है। 

सफेद ब्रेड बनाने के लिए गेहूं के आटे को बेंजॉयल पैरॉक्साइड, क्लोरिन हाईऑक्साइड और पोटेशियम ब्रोमेट जैसे कैमिकल्स से ब्लीच किया जाता है, इससे ये ज्यादा सफेद दिखाई दे। इसके बाद आटे में रिफाइंड स्टार्च मिलाया जाता है। सफेद ब्रेड में न्यूट्रिएंट्स और फाइबर काफी कम होता है, लेकिन इसमें ब्राउन ब्रेड के मुकाबले कैल्शियम ज्यादा होता है। 

कैलोरी काउंट - ब्राउन ब्रेड के मुकाबले सफेद ब्रेड में ज्यादा कैलोरी होती हैं। टीओआई के मुताबिक हालांकि ये अंतर ज्यादा नहीं रहता है। सफेद ब्रेड में 77 कैलोरी होती हैं, जबकि ब्राउन ब्रेड में 75 कैलोरी रहती हैं। ब्राउन ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सफेद ब्रेड के मुकाबले कम होता है। 

कौन है ज्यादा हेल्दी - कैलोरी के लिहाज से बात करें तो दोनों ही ब्रेड में कुछ खास फर्क नहीं है। जब न्यूट्रिएंट्स की बात होती है तो ब्राउन ब्रेड सफेद ब्रेड के मुकाबले ज्यादा पोषण से भरी होती है। हालांकि बाजार में मिलने वाली सभी ब्राउन ब्रेड हेल्दी नहीं होती हैं। कई मैन्यूफैक्चरर्स सफेद ब्रेड को ब्राउन करने के लिए उसमें कलर मिला देते हैं। इतना ही नहीं मल्टीग्रेन ब्रेड में भी ऐसी स्थिति बन सकती है। आप अगर ब्राउन ब्रेड लेते हैं और उसके इन्ग्रेडिएंट्स में कैरामेल (Caramel) शामिल है जो ये बताता है कि ब्रेड में कलर मिलाया गया है। 

5379487