Health Tips: लहसुन का इस्तेमाल भारतीय रसोई में खाने के स्वाद और सेहत दोनों के लिए किया जाता है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय लहसुन का सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
हजारों सालों से आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान में यह माना जाता रहा है कि रात में लहसुन खाने से कुछ गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि रात में लहसुन खाने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं और क्यों इससे बचना चाहिए।
ये भी पढ़े- Health tips: खाना खाने के बाद गुड़ के सेवन से मिलेंगे चमत्कारी फायदे, जानें कब और कैसे खाएं
पेट की समस्या
लहसुन में सल्फर कंपाउंड और फाइबर होते हैं, जो पाचन को तेज करने का काम करते हैं। लेकिन अगर इसे रात में खाया जाए तो यह एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। खासतौर पर खाली पेट लहसुन खाने से एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
नींद पर असर
लहसुन की गंध और उसमें मौजूद तत्व नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे रात में आराम से सोना मुश्किल हो सकता है। अगर आपको पहले से ही नींद से जुड़ी कोई समस्या है तो रात में लहसुन का सेवन आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है।
बदबूदार सांस
लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का एक तत्व होता है जो मुंह में तेज बदबू पैदा कर सकता है। रात में लहसुन खाने से आपकी सांसों में इतनी बदबू हो सकती है कि सुबह उठते ही आपको खुद भी अजीब महसूस होगा और आपके आसपास के लोग भी परेशान हो सकते हैं।
लॉ ब्लड प्रेशर
लहसुन एक नेचुरल ब्लड थिनर के रूप में काम करता है, यानी यह रक्त को पतला करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है। अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर या ब्लड थिनर की दवा ले रहे हैं, तो रात में लहसुन खाने से चक्कर, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़े- Health Tips : छोटी-छोटी बातों पर हो जाता है तनाव ? बस 10 मिनट के लिए करें ये काम
स्किन एलर्जी का खतरा
कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी हो सकती है, जिससे उनके शरीर पर खुजली, जलन और रैशेज आ सकते हैं। रात में लहसुन खाने से शरीर में एलर्जी ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे आपको नींद में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आप लहसुन खाना चाहते हैं तो इसे दिन के समय, खासकर दोपहर में या शाम के खाने से पहले ही खाएं। रात में कच्चे लहसुन का सेवन करने से दूर रहें। क्योंकि यह ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको कोई भी स्वास्थ्य समस्या है, तो लहसुन खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।