मुंह से बदबू (bad breath from mouth) आने की समस्या कई लोगों को है। इसलिए कई बार लोगों के सामने बातचीत करना असहज होने लगता है। इस बदबू के आने के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि इससे छुटकारा पाया जा सकता है। बस आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। आइए जानते हैं क्यों आती है मुंह से बदबू और क्या करने से नहीं आएगी। 

मुंह से बदबू आने के कारण

दातों को स्वच्छ नहीं रखना- यदि आप नियमित रूप से ब्रश नहीं करत, तो आपके दांतों पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया मुंह में प्लाक बनाते हैं, जो बदबू का प्रमुख कारण होता है। इसके अलावा, जीभ की सफाई न करना भी बदबू का कारण हो सकता है, क्योंकि जीभ पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं।

खाद्य पदार्थ- प्याज, लहसुन, और कुछ मसाले जैसे खाद्य पदार्थ खाने से अस्थायी रूप से मुंह से बदबू आ सकती है। ये खाद्य पदार्थ जब आपके पाचन तंत्र में टूटते हैं, तो उनके अवशेष रक्त में प्रवेश कर फेफड़ों से होकर सांस के माध्यम से बाहर आते हैं।

धूम्रपान और शराब- धूम्रपान और शराब का सेवन भी मुंह से बदबू का कारण बन सकता है। धूम्रपान न केवल मुंह को सूखा बनाता है, बल्कि मुंह की प्राकृतिक बैक्टीरिया नियंत्रण क्षमता को भी कम करता है। वहीं, शराब पीने से मुंह में सूखापन और बदबू पैदा हो सकती है। 

मुंह से बदबू से छुटकारा कैसे पाएं?

सही और नियमित ब्रशिंग: दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें, और हर बार खाने के बाद दांतों को अच्छे से साफ करें। क्योंकि दांतों के बीच फंसे खाद्य अवशेषों को हटाना बेहद जरूरी है। जीभ की सफाई करना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीभ पर बैक्टीरिया जमा होते हैं जो बदबू का कारण बनते हैं।

माउथवॉश का उपयोग करें: एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश का नियमित उपयोग करने से बैक्टीरिया को कम किया जा सकता है और मुंह की बदबू को नियंत्रित किया जा सकता है। हालाँकि, माउथवॉश का उपयोग ब्रशिंग का विकल्प नहीं है, इसलिए ब्रशिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।