Health Tips : नारियल पानी (Coconut Water) तो कई लोग पीते हैं। लेकिन क्या आपको इसे पीने का सही समय पता है। ऐसा तो नहीं आप इसे गलत वक्त पर पी लेते हैं। सुबह, दोपहर या फिर रात को...कब नारियल पानी पीना सेहत के लिए सबसे अच्छा रहता है? आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  

सुबह नारियल पानी पी सकते हैं क्या 

अगर आप दिन की शुरुआत ताजगी और ऊर्जावान महसूस करते हुए करना चाहते हैं, तो सुबह के समय नारियल पानी पीना सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लेकिन खाली पेट पीना नुकसानदायक रहता है। यदि आपको पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से यह समस्या दूर हो सकती है। लेकिन इसे खाली पेट पीने की खलती न करें। 

इसे भी पढ़े : Health Tips : छोटी-छोटी बातों पर हो जाता है तनाव ? बस 10 मिनट के लिए करें ये काम

दोपहर में नारियल पी सकते हैं ? 

दोपहर के समय नारियल पानी पीना शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। इस वक्त आप नारियल पानी पी सकते हैं। अगर आपको दोपहर में थकान महसूस होती है, तो नारियल पानी एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है। यदि आप दोपहर के खाने के बाद नारियल पानी पीते हैं, तो यह भोजन को पचाने में मदद करता है और पेट की समस्याओं से राहत देता है।

रात में नारियल पानी पीना चाहिया या नहीं ? 

रात के समय नारियल पीना नुकसानदायक हो सकता है। खासकर सर्दियों के वक्त रात में नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि ये पेट की गर्मी को दूर करने के लिए होता है और ठंडा भी होता है। इसलिए कोशिश करें कि रात के वक्त नारियल पानी न पीएं। 

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपको किसी तरह की शारीरिक समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही नारियल पानी का सेवन करें।