Home Remedies for Fat Body : क्या आप अपने थुलथुले शरीर से परेशान हैं और बिना किसी सख्त डाइटिंग या महंगे जिम उपकरणों के अपने शरीर को फिट बनाना चाहते हैं। तो आपको कुछ घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए। ताकी ये उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सके। आइए जानते हैं- आखिर ऐसा करके आप इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं।
अदरक और दालचीनी की चाय
अदरक और दालचीनी की चाय शरीर की चर्बी को तेजी से घटाने में सहायक होते हैं। एक कप पानी में आधा चम्मच अदरक का रस और चुटकीभर दालचीनी पाउडर डालकर उबालें और इसे सुबह-शाम पीएं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होगी, चर्बी कम होगी और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।
इसे भी पढ़े : Home Remedies : चेहरे से नहीं जा रहा पिंपल ? ये घरेलू नुस्खे ट्राईं करें, फिर कभी नहीं देगा दिखाई!
त्रिफला चूर्ण
रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट की सफाई होती है और अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह उपाय उन लोगों के लिए बेहद कारगर है, जो मोटापे के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी परेशान रहते हैं।
गुनगुना नींबू-पानी
हर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है। यदि इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लें, तो यह और अधिक प्रभावी हो जाता है। यह उपाय न केवल वजन कम करता है, बल्कि शरीर से विषैले तत्व भी बाहर निकालता है।
(Disclaimer) : थुलथुले शरीर से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं, बस सही जीवनशैली और घरेलू उपायों को अपनाने की जरूरत है। अगर आप रोजाना नींबू-पानी, त्रिफला, अदरक और दालचीनी की चाय का इस्तेमाल करेंगे तो जल्द ही आप खुद को फिट और चुस्त महसूस करेंगे। इन उपायों को आजमाएं और अपने शरीर को स्वस्थ और आकर्षक बनाएं! हलांकि अगर लंबे वक्त से मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो डॉक्टर की सलाह लें।