Logo
Mosquito Home Remedies: गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। एक मिनट भी बैठना मुश्किल हो जाता है। इससे बचने के लिए घरेलू नुस्खा मददगार हो सकता है।

Mosquito Home Remedies: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में मच्छर नजर आने लगते हैं। घर का दरवाजा खुलते ही ढेरों मच्छर घर में घुस जाते हैं और उसके बाद शुरू होता है इनका आतंक। मच्छरों की वजह से एक मिनट बैठना भी दुश्वार हो जाता है। मच्छर दूर भगाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई क्वाइल जलाता है तो कोई जेट की मदद लेता है। हालांकि मच्छरों को घर से भगाने में घरेलू नुस्खे भी काफी कारगर होते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मच्छर भगाने से जुड़े कई नुस्खे शेयर किए जाते हैं। इंस्टाग्राम पर अकाउंट @mydecorworld1 से भी एक ऐसा ही नुस्खा शेयर किया गया है, जिसकी मदद से किचन की कुछ चीजों को मिलाकर असरदार घरेलू नुस्खा तैयार किया जा सकता है जो घर में एक भी मच्छर को फटकने नहीं देगा। 

इस तरह बनाएं घरेलू नुस्खा
शेयर किए गए वीडियो में घरेलू नुस्खा बनाने का तरीका बताया गया है। इसके लिए सबसे पहले एक मिट्टी का पॉट लें और उसमें एक मुट्ठी सूखे नीम के पत्ते, 2-3 तेजपत्ते डाल दें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा कपूर, लौंग और लगभग 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। अब कपूर और पत्तों में आग लगा दें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya (@mydecorworld1)

इस घरेलू नुस्खे को जलाने के बाद निकलने वाला धुआं मच्छरों को घर पर टिकने नहीं देगा। देखते ही देखते कुछ वक्त में ही सारे मच्छर घर से भाग जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Tips And Tricks: घर का फर्श शीशे की तरह चमकाना है? पानी में मिलाएं 4 चीजें, 2 मिनट में तैयार होगा फ्लोर क्लीनर

इन तरीकों को भी आज़माएं

  • लहसुन को उबालकर उसे कूट लें, इसके बाद उसके पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़कें। लहसुन की गंध से मच्छर भाग जाएंगे। 
  • नींबू को लेकर उसे काट लें और जहां भी मच्छर ज्यादा हों वहां रख दें। नींबू की तेज स्मैल के चलते मच्छर वहां से भाग जाएंगे।
  • तुलसी की गंध से भी मच्छर भागते हैं। थोड़े से सूखे तुलसी के पत्ते लेकर उन्हें जलाएं, इससे भी मच्छर घर से निकलकर भाग जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Kheera Buying Tips: बार-बार घर ले आते हैं कड़वा खीरा? इन तरीकों से करें पहचान, निकलेगा ताजा और टेस्टी

5379487